तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी: स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के महालक्ष्मी नगर सेक्टर एमआर-4 स्थित लील सिपुर स्कूल चौराहे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
रहवासियों का आरोप है कि चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग पिछले तीन साल से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
एक दिन पहले इसी चौराहे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच एक महिला स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद रहवासियों में एक बार फिर नाराजगी बढ़ गई है।
तेज रफ्तार वाहनों से बना रहता है खतरा
रहवासियों के मुताबिक, चौराहे पर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
दिनभर वाहनों की आवाजाही के बीच पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना रहता है।
एमआर-4 कॉलोनी निवासी अमित त्रिवेदी ने बताया कि लगातार हादसों के बावजूद समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
हर बार अनुमति का हवाला देकर मामला टाल दिया जाता है
रहवासियों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार अनुमति का हवाला देकर मामला आगे बढ़ा दिया जाता है।
उनका सवाल है कि जहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहां सुरक्षा इंतजाम के लिए इतना लंबा इंतजार क्यों कराया जा रहा है?
तुलसी नगर में मां-बेटी भी हो चुकी हैं हादसे का शिकार
रहवासियों ने बताया कि कुछ दिन पहले इसी इलाके में तुलसी नगर बी सेक्टर के पास खुले नाले में गिरने से एक मां-बेटी भी हादसे का शिकार हुई थीं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना चौराहे का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक संकेतक, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट समेत जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।
संबंधित समाचार

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!