3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में फिटनेस क्लब और जिम संचालकों के खिलाफ CGST की कार्रवाई में करीब 1 करोड़ रुपए की GST चोरी सामने आई है।
सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) भोपाल की टीम ने तीन फिटनेस सेंटरों की जांच के बाद 31.82 लाख रुपए नकद और 68.20 लाख रुपए ITC के जरिए, यानी कुल करीब 1 करोड़ रुपए की वसूली की है।
एक साथ कई फिटनेस सेंटरों में सर्च
CGST भोपाल की इन्वेस्टिगेटिव विंग ने शहर के अलग-अलग फिटनेस क्लबों और जिमों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया।
जांच में रिकॉर्ड और दस्तावेजों की पड़ताल के दौरान कई जगह GST कम जमा करने की जानकारी सामने आई।
कार्रवाई की जद में गोल्डन जिम बावड़िया कलां, FITBLISS रानी कमलापति स्टेशन के सामने और फिटनेस मार्क कोलार शामिल हैं।
गोल्डन जिम में 25.46 लाख की GST बकाया
बावड़िया कलां स्थित गोल्डन जिम के रिकॉर्ड की जांच में 25.46 लाख रुपए की GST कम जमा करना सामने आया।
कार्रवाई के बाद सेंटर से 22.53 लाख रुपए नकद जमा कराए गए।
FITBLISS में सबसे ज्यादा टैक्स बकाया
रानी कमलापति स्टेशन के सामने संचालित FITBLISS में जांच के दौरान 70.57 लाख रुपए की GST बकाया मिली।
इसके बाद संचालक की ओर से 4.79 लाख रुपए नकद जमा कराए गए।
फिटनेस मार्क में भी मिली गड़बड़ी
कोलार स्थित फिटनेस मार्क में दस्तावेजों की जांच के दौरान 4.73 लाख रुपए की GST बकाया सामने आई।
इसके बाद सेंटर संचालक से 4.49 लाख रुपए नकद जमा कराए गए।
अधिकारियों के मुताबिक, इन सेंटरों पर बची हुई बकाया राशि की वसूली की कार्रवाई भी आगे की जाएगी।
एक महीने पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई
इससे पहले CGST की टीम ने करीब एक महीने पहले भोपाल के Fitness 365 Degree पर भी कार्रवाई की थी।
पांचों सेंटरों में जांच के बाद करीब 1 करोड़ रुपए की रिकवरी सामने आई थी। कार्रवाई के बाद जिम संचालक हुजेफा कुरैशी ने 50 लाख रुपए टैक्स जमा किए थे।
CGST की ताजा कार्रवाई के बाद भोपाल के फिटनेस और जिम कारोबार में टैक्स अनुपालन को लेकर निगरानी और सख्त होने के संकेत हैं।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!