खबर
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक: वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अक्टूबर 2026, 4:56 pm
शेयर करें:
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में स्मार्ट सिटी के नाम पर सड़कों पर नया खेल शुरू हो गया है, जहां बिना वर्दी के ‘नकली साहब' बनकर घूम रहे लोग खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। शहर की मुख्य सड़कों और रिंगरोड पर न तो ट्रैफिक पुलिस का अफसर नजर आता है और न ही नगर निगम की अधिकृत क्रेन, लेकिन हाथों में लोहे का पीला ‘कैंची लॉक' लिए सादे कपड़ों में कुछ लोग हर जगह अपनी ठेकेदारी चलाते दिख रहे हैं।

जैसे ही कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी कुछ देर के लिए खड़ी करता है, ये वसूलीबाज झपट्टा मारकर गाड़ियों के पहियों में ताला ठोंक देते हैं और फिर शुरू होता है सीधे 500 रुपए की अवैध वसूली का खेल।

ताजा मामला रिंगरोड स्थित बॉम्बे अस्पताल के पास वाली सर्विस लेन का है। रीवा से बीमार दादी का इलाज कराने आए छात्र देवव्रत सिंह लाल रंग की वैगन-आर कार क्रमांक एमपी 04 झेडएक्स 5833 से अस्पताल के पास स्थित दुकान पर दवाइयां खरीदने गए थे।

वे महज 15 मिनट बाद जब दवाएं लेकर लौटे तो देखा कि गाड़ी के पहिए पर लोहे का कैंची लॉक लटक रहा है। आसपास देखने पर न तो कोई पुलिसकर्मी दिखा और न ही नगर निगम की कोई टीम।

तभी आम कपड़ों में घूम रहे कुछ संदिग्ध युवक मौके पर पहुंचे और गाड़ी का लॉक खोलने के एवज में सीधे 500 रुपए मांगने लगे। पीड़ित देवव्रत सिंह ने जब नियम के मुताबिक सरकारी चालान या रसीद मांगी तो वसूली करने वाले इन फर्जी कारिंदों ने रसीद देने से साफ मना कर दिया और अभद्रता पर उतर आए।

जब पीड़ित ने पुलिस-प्रशासन और अधिकारियों को फोन लगाने की बात कही, तो इन बेखौफ वसूलीबाजों ने सीना ठोंककर कहा कि "जिसको फोन लगाना हो लगा लो, बिना 500 रुपए दिए लॉक नहीं खुलेगा।’

शहर में कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण की कमान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के हाथों में है, वहीं इंदौर को सुशासन में आगे रखने की जिम्मेदारी नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल संभाल रहे हैं।

ऐसे शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद रिंगरोड पर बॉम्बे अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण इलाके में बिना किसी अधिकृत क्रेन, बिना यूनिफॉर्म और बिना सरकारी पावती के सरेआम 500 रुपए की वसूली होना सीधे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

क्या पुलिस कमिश्नर सिंह और नगर निगम कमिश्नर सिंघल को इस बात की खबर है कि उनके विभागों के नाम का सहारा लेकर कुछ अज्ञात ठेकेदार जनता की जेब पर डाका डाल रहे हैं?

बयदि पुलिस कमिश्नर सिंह और नगर निगम कमिश्नर सिंघल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रिंग रोड और बॉम्बे अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तो सादे कपड़ों में घूम रहे इस अवैध

वसूली गैंग का खुलासा हो सकता है। इससे न केवल इन लुटेरों की पहचान होगी, बल्कि पर्दे के पीछे बैठकर इस काली कमाई में हिस्सा बंटवाने वाले आकाओं का सच भी सामने आ जाएगा।

संबंधित समाचार

व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

4 minutes ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

7 minutes ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

14 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

16 minutes ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

29 minutes ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

32 minutes ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

43 minutes ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 1 hour ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 1 hour ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 1 hour ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 1 hour ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 1 hour ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 1 hour ago
देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश
Top News

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल
Top News

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

about 1 hour ago
बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली
Top News

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

about 1 hour ago
नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक
Top News

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

about 2 hours ago
वोट चोरी का आरोप
Top News

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Top News

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!