खबर
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन: पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अक्टूबर 2026, 4:30 pm
शेयर करें:
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार्मिक जुलूस, विवाह समारोह और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान तेज आवाज में बजने वाले डीजे को लेकर विरोध तेज हो गया है। अधिवक्ता राहुल धाकरे के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर डीजे संचालकों पर सख्त नियंत्रण और ध्वनि प्रदूषण के नियमों का प्रभावी पालन कराने की मांग की है।

इसमें कहा गया है कि कई आयोजनों में डीजे को अत्यधिक तेज आवाज के साथ बजाया जाता है। इससे आसपास के घरों, दुकानों और वाहनों में कंपन महसूस होता है। संगठनों का कहना है कि इससे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और हृदय रोगियों सहित संवेदनशील लोगों को परेशानी हो सकती है।

घटनाओं का दिया हवाला: ज्ञापन में बैतूल, बलरामपुर और बालाघाट की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा गया कि तेज ध्वनि, कंपन और भारी साउंड उपकरणों से जुड़ी घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं। संगठनों ने इन्हें देखते हुए इंदौर में भी पहले से प्रभावी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

ज्ञापन में इंदौर में संचालित सभी व्यावसायिक डीजे संचालकों का अनिवार्य पंजीकरण करने की मांग की गई है। साथ ही प्रशासन, पुलिस और मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त बैठक कर स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का सुझाव दिया गया है।

संगठनों ने अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास 100 मीटर क्षेत्र को साइलेंस जोन घोषित करने की मांग की है।

साउंड मीटर और 311 एप पर अलग शिकायत व्यवस्था
पुलिस और नगर निगम को ध्वनि स्तर मापने वाले उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि मौके पर ही डीजे की आवाज मापकर कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा इंदौर नगर निगम के 311 ऐप पर ध्वनि प्रदूषण की शिकायत के लिए अलग श्रेणी और 24 घंटे शिकायत व्यवस्था शुरू करने का सुझाव दिया गया है।

ध्वनि की सीमा तय, पालन कराने की मांग
ज्ञापन में ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 का हवाला देते हुए कहा गया है कि रिहायशी क्षेत्रों में दिन के समय ध्वनि की सीमा 55 डेसीबल और रात में 45 डेसीबल निर्धारित है।

संगठनों का कहना है कि कई सार्वजनिक आयोजनों में इन सीमाओं का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से वैज्ञानिक तरीके से ध्वनि की जांच और नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।

‘दुर्घटना के बाद नहीं, पहले हो कार्रवाई’
अधिवक्ता राहुल धाकरे ने कहा कि तेज डीजे के खिलाफ कार्रवाई किसी घटना के बाद नहीं, बल्कि पहले से होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से प्रभावी निवारक तंत्र बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो नागरिकों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

2 minutes ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

14 minutes ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

18 minutes ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

29 minutes ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

33 minutes ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

37 minutes ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

39 minutes ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

44 minutes ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 1 hour ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 1 hour ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 1 hour ago
देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश
Top News

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल
Top News

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

about 1 hour ago
बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली
Top News

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

about 1 hour ago
नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक
Top News

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

about 1 hour ago
वोट चोरी का आरोप
Top News

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Top News

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

about 1 hour ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

about 2 hours ago
खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा
Top News

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

about 2 hours ago
कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट
Top News

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!