खबर
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार: मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अक्टूबर 2026, 5:33 pm
शेयर करें:
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार

आरई-2: एक किलोमीटर हिस्से में तीन बस्तियों के 300 बाधक निर्माण हटाए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम द्वारा मास्टर प्लान योजना अंतर्गत भूरी टेकरी से नायता मुंडला तक निर्माणाधीन पूर्वी रिंग रोड-2 (आरई-2) के तीन साल से अटके एक किलोमीटर लंबे रास्ते की बाधाओं पर आज नगर निगम का पीला पंजा चला।

प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब स्थानीय लोगों ने बुलडोजर कार्रवाई का कड़ा विरोध शुरू कर दिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती और महिलाओं सहित खबर लिखे जाने तक कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस कस्टडी में आई युवती ने प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है, गरीबों के झोपड़े तोड़े जा रहे हैं और अमीरों की बिल्डिंगों को छोड़ दिया गया है।

जब हम इसका विरोध करने और वीडियो बनाने लगे, तो एक पुलिस अधिकारी ने मेरा फोन छीन लिया और मेरे साथ मारपीट की कोशिश की। हंगामे की कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों और कैमरामैन को भी पुलिस बल द्वारा फोटो वीडियो कवरेज करने से रोका गया।

कार्रवाई का लगातार विरोध करने पर पुलिस ने युवती, महिलाओं और युवकों समेत 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है। मौके पर उपजे तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में बंगाली चौराहा से पिपल्याहाना की ओर मार्ग में आ रही तीन बस्तियों के करीब 300 मकानों और निर्माणों को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही स्कीम नंबर 140 (जोन 19) क्षेत्र में भी प्रशासन और नगर निगम की रिमूवल टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के रहे प्रबंध
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए 50 से 60 पुलिसकर्मी और करीब 150 नगर निगम कर्मचारी तैनात थे। अवैध ढांचों को ढहाने के लिए 4 पोकलेन, 4 जेसीबी मशीनों और 10 अन्य वाहनों का उपयोग किया गया।

क्षेत्र से टीनशेड, चद्दर वाले अवैध निर्माण और बाधक पक्के मकानों को हटा दिया गया है। अधिकांश अतिक्रमण को हटा दिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस लाइन क्वार्टर से जुड़े हिस्से को लेकर प्रशासनिक बातचीत जारी थी।

प्रोजेक्ट का 75 प्रतिशत निर्माण वर्ष 2022 में ही पूर्ण
मास्टर प्लान के तहत आरई-2 की कुल लंबाई 22 किलोमीटर तय की गई है। इसमें भूरी टेकरी से नायता मुंडला आरटीओ तक 45 मीटर चौड़ा और 4.25 किलोमीटर लंबा हिस्सा नगर निगम बना रहा है।

इस प्रोजेक्ट का लगभग 75 प्रतिशत निर्माण वर्ष 2022 में ही पूर्ण हो चुका था, परंतु बिचौली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर के बीच रिहायशी निर्माण होने की वजह से काम पिछले तीन वर्षों से अधर में लटका हुआ था।

वर्तमान में पिपल्याहाना कांकड़ में 70 से अधिक, शिव नगर में 115 और शिव दर्शन नगर में 72 आवास इस प्रोजेक्ट से प्रभावित हुए हैं। पिपल्याहाना में मॉल के आगे प्रस्तावित 100 मीटर मार्ग पर पूर्व में हाई कोर्ट का स्टे होने से रिमूवल रुका हुआ था।

आईडीए द्वारा भूरी टेकरी से एमआर-9 तक का दूसरा चरण भी बनाया जा रहा है, जो फिलहाल रुका हुआ है, हालांकि स्कीम-134 और स्कीम-140 का काम पूरा हो चुका है।

मौके पर एसडीएम घनश्याम धनगर, जोनल अधिकारी वैभव देवलासे, भवन निरीक्षक सचिन गहलोत और रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याणे सहित अन्य सुपरवाइजर मौजूद रहे। निगम इस प्रोजेक्ट पर अब तक 55 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है।

सड़क पूरी तरह तैयार होने से भूरी टेकरी, पिपल्याहाना, बंगाली चौराहा और नायता मुंडला आरटीओ क्षेत्र को सीधा वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, जिससे रिंग रोड व बायपास पर यातायात का दबाव काफी कम हो जाएगा। विस्थापित पट्टाधारियों को नियमों के तहत सनावदिया के नीलगिरि परिसर में शिफ्ट किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

2 minutes ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

21 minutes ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 1 hour ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 1 hour ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 1 hour ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 1 hour ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 1 hour ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 1 hour ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 2 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 2 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 2 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 2 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 2 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 2 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 2 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 2 hours ago
देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश
Top News

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल
Top News

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!