देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट: हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के लाल परेड मैदान में मंगलवार को आयोजित सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में उस वक्त माहौल दिलचस्प हो गया, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने एक रोबोट पहुंच गया।
रोबोट ने सीएम से हाथ मिलाया और इसके बाद उनके साथ कदमताल करने लगा। मुख्यमंत्री और रोबोट के साथ चलते हुए इस दृश्य ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं का ध्यान खींचा।
यूथ कॉन्क्लेव में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से सीधा संवाद किया और रोजगार, शिक्षा, तकनीक, स्टार्टअप, खेल और कौशल विकास को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल भी मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं के बीच अपनी प्रस्तुति दी।
रोबोट से हाथ मिलाया, फिर साथ-साथ चले सीएम
कार्यक्रम के दौरान तकनीक और इनोवेशन को प्रदर्शित करने वाला रोबोट मुख्यमंत्री के पास पहुंचा। सीएम मोहन यादव ने उससे हाथ मिलाया। इसके बाद रोबोट मुख्यमंत्री के साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़ा।
तकनीक और युवाओं के भविष्य पर केंद्रित कार्यक्रम में रोबोट का यह प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने इस पूरे दृश्य को उत्सुकता से देखा।
सीएम बोले- युवाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
उनके नेतृत्व में युवाओं के सपनों को नई उड़ान और नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से बदल रहा है और युवा इस बदलाव के सबसे बड़े भागीदार हैं।
मुख्यमंत्री ने खेलों में युवाओं की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया है। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने भी एशियाड में पांच स्वर्ण सहित कई पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
संबंधित समाचार

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!