खबर
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा: हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अक्टूबर 2026, 5:31 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंदौर में युवाओं का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा।

टंट्या भील चौराहे पर सोमवार शाम करीब 5 बजे शुरू हुआ धरना रातभर चला। मंगलवार को तेज धूप के बावजूद प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे।

युवाओं ने अपने आंदोलन को ‘Gen Z Protest 2.0’ नाम दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन से पहले सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से जुटने की अपील की गई थी। सोमवार शाम बड़ी संख्या में युवा टंट्या भील चौराहे पहुंचे।

प्रदर्शन में युवाओं के हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें थीं। इसके साथ ही अलग-अलग संदेश लिखी तख्तियों के जरिए भी विरोध दर्ज कराया गया।

तख्तियों पर दिखा युवाओं का अलग अंदाज
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने CEC के खिलाफ अलग-अलग संदेश लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की। एक तख्ती पर ‘ग्यानू, पैक योर बैग्स ब्रो’ लिखा था, जबकि दूसरी पर ‘तू क्या, तेरा बाप भी इस्तीफा देगा’ जैसे शब्द लिखे थे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका विरोध चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को लेकर है। उनका दावा है कि देश के अन्य हिस्सों में भी इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं।

धरने में गाना गाकर भी जताया विरोध
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने नारेबाजी के साथ गीत गाकर भी अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार को संबोधित करते हुए एक गीत गाया, जिसमें ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों का जिक्र किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि यह गीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ज्ञानेश कुमार को सुनाया गया था।

बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे
प्रदर्शनकारी योगित गुप्ता ने कहा कि युवाओं को लगातार समर्थन मिल रहा है और यह केवल एक दिन का प्रदर्शन नहीं है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि युवा अपनी मांग को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और आने वाले दिनों में आंदोलन को और बड़ा किया जा सकता है।

भूख हड़ताल शुरू करने की तैयारी
प्रदर्शन में शामिल सेजल पटेल ने दावा किया कि युवा 5 अक्टूबर से प्रदर्शन स्थल पर बैठे हैं। उन्होंने आने वाले दिनों में भूख हड़ताल शुरू करने की बात भी कही।

सेजल ने आरोप लगाया कि जनता के सरकार चुनने के अधिकार को प्रभावित किया जा रहा है और बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने धरना स्थल पर टेंट लगाने की अनुमति भी नहीं दी। उनका कहना है कि इसके बावजूद वे तेज धूप और रात में खुले में बैठकर प्रदर्शन जारी रखेंगे।

राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल रहे रवि वास्कले भी पहुंचे
प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए रवि वास्कले भी टंट्या भील चौराहे पहुंचे। वे इससे पहले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उनसे मुलाकात कर चुके हैं।

वास्कले ने कहा कि युवा अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वोटर लिस्ट और ‘वोट चोरी’ से जुड़े मुद्दों को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 महीनों में 14 बार शिकायत किए जाने के बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए और जिम्मेदार लोगों के इस्तीफे की मांग की।

रातभर चौराहे पर डटे रहे युवा
सोमवार शाम 5 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन पूरी रात जारी रहा। प्रदर्शनकारी टंट्या भील प्रतिमा स्थल पर ही डटे रहे। मंगलवार को दोपहर में तेज धूप के बावजूद उन्होंने धरना खत्म नहीं किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए तैयार हैं। आने वाले दिनों में भूख हड़ताल और आंदोलन का दायरा बढ़ाने जैसे कदम उठाए जाने की बात कही जा रही है।

फिलहाल युवाओं की मुख्य मांग सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर है और प्रदर्शनकारी इसी मांग पर आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

संबंधित समाचार

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

5 minutes ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

23 minutes ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 1 hour ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 1 hour ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 1 hour ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 1 hour ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 1 hour ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 1 hour ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 1 hour ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 2 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 2 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 2 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 2 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 2 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 2 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 2 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 2 hours ago
देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश
Top News

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल
Top News

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!