व्यापारिक जहाज पर हमला: इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ओमान।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एक व्यापारिक जहाज पर हुए हमले में 12 क्रू मेंबर घायल हो गए। इनमें 11 भारतीय नागरिक हैं। हमला उस समय हुआ जब पनामा के झंडे वाला व्यापारिक जहाज एमटी ऑन पीस ओमान के तट के पास से गुजर रहा था।
भारत ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हो रहे हमलों को तुरंत रोकने की मांग की है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, जहाज पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया।
घटना के बाद ओमानी अधिकारियों की मदद से घायलों को जहाज से निकालकर खासाब ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जहाज पर सवार थे 19 लोग, 17 भारतीय
विदेश मंत्रालय के अनुसार, एमटी ऑन पीस पर कुल 19 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें 17 भारतीय नागरिक थे। हमले में घायल हुए 12 लोगों में 11 भारतीय हैं।
घटना के बाद ओमान की स्थानीय एजेंसियों ने राहत और बचाव अभियान चलाया। घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों के इलाज और उनकी स्थिति पर भारतीय अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।
भारत ने कहा- हमले तुरंत बंद होने चाहिए
भारत ने खाड़ी क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि समुद्री मार्गों पर इस तरह के हमले क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए गंभीर खतरा हैं।
भारत ने संबंधित पक्षों से तनाव कम करने और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की अपील की है।
खाड़ी क्षेत्र में 4,500 से ज्यादा भारतीय नाविक
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 29 सितंबर को बताया था कि फारस की खाड़ी और आसपास के समुद्री क्षेत्र में 4,500 से ज्यादा भारतीय नाविक अलग-अलग कमर्शियल जहाजों पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने बताया था कि होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिम में भारत के झंडे वाले 6 कमर्शियल जहाज मौजूद हैं। इसके अलावा 6 विदेशी झंडे वाले जहाज भी भारत के लिए सामान लेकर चल रहे हैं। इन कुल 12 जहाजों पर करीब 163 भारतीय नाविक सवार हैं।
भारत का शिपिंग मंत्रालय इन जहाजों की आवाजाही और नाविकों की स्थिति पर नजर रख रहा है। भारतीय दूतावास स्थानीय एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं और जरूरत पड़ने पर नाविकों की मदद के लिए कदम उठा रहे हैं।
समुद्री रास्तों की सुरक्षा पर UN में भी उठा मुद्दा
समुद्री मार्गों पर बढ़ते हमलों का मुद्दा भारत पहले ही संयुक्त राष्ट्र में उठा चुका है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर चिंता जताई थी।
उन्होंने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट, रेड सी और ब्लैक सी जैसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों पर जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को लेकर चुनौतियां बढ़ रही हैं। भारत ने समुद्र में होने वाली हिंसा और जान के नुकसान को अस्वीकार्य बताते हुए तनाव कम करने की अपील की थी।
अगले दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के बयान में भी समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया। भारत ने कहा कि समुद्र में बढ़ते खतरे पहले से मौजूद क्षेत्रीय संकट को और गंभीर बना रहे हैं।
भारतीय नाविकों की सुरक्षा बनी बड़ी चिंता
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल है। ऐसे में यहां व्यापारिक जहाजों पर लगातार हमले होने से भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ताजा घटना में 11 भारतीयों के घायल होने के बाद भारत ने एक बार फिर समुद्री रास्तों को सुरक्षित रखने, तनाव कम करने और व्यापारिक जहाजों पर हमले तत्काल रोकने की अपील की है।
संबंधित समाचार

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!