विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर: आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल
KHULASA FIRST
संवाददाता

पहले का लॉक खुला नहीं, दूसरा घरवालों के पास
एमसीएक्स, गोल्ड और डिब्बा कारोबार से भी जुड़ा था
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स के परिवारिक सदस्य और शहर के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी बंटी उर्फ संदीप नागर आत्महत्या कांड में पुलिस अभी भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। हालांकि, पुलिस को बंटी की खुदकुशी में कारोबारी लेनदेन सबसे महत्वपूर्ण एंगल नजर आ रहा है।
साथ ही परिजन से हुई बातचीत के बाद कुछ नए एंगल भी सामने आए हैं। उधर, खुलासा फर्स्ट ने पिछले दिनों खुलासा किया था कि बंटी नागर तीन मोबाइल चलाता था। इनमें से एक पुलिस ने जब्त किया है। दूसरा घरवालों के पास है, लेकिन तीसरे मोबाइल का अब तक पता नहीं चला है।
हालांकि, एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि बंटी नागर अपने तीसरे मोबाइल में विदेशी नंबर चलाता था। आखिर बंटी नागर विदेशी नंबर से क्या करता था ये बड़ा सवाल है? पुलिस इस दिशा में काम करें तो कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
27 सितंबर को बंटी नागर ने अपने ‘द मार्क’ स्थित बिल्डिंग के ऑफिस में खुदकुशी की थी। पुलिस ने ऑफिस के कर्मचारी गोपाल सहित तीन के बयान लिए थे। रविवार और सोमवार मिलाकर पुलिस अब तक पांच लोगों के बयान ले चुकी है।
खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में सामने आया है कि बंटी नागर के पास दो आईफोन और एक सैमसंग का फोल्डेबल सहित तीन मोबाइल थे। पुलिस के हाथ बंटी नागर का एक ही मोबाइल लगा। बंटी का जो मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है, उसके अनलॉक न होने से पुलिस को जांच दिशा नहीं मिली है।
वहीं, दूसरा मोबाइल परिजन के पास है। तीसरा मोबाइल पुलिस को अब तक नहीं मिला। पता चला है कि बंटी नागर के पास एक विदेशी नंबर भी था। संभवत: तीसरे मोबाइल में ही उक्त नंबर को वह चलाता था।
ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर बंटी ऐसा क्या करता था कि उसे विदेशी नंबर चलाना पड़ता था। हालांकि, उसके एमसीएक्स, गोल्ड और डिब्बा कारोबार से भी जुड़े होने का खुलासा हुआ है।
ईडी और इनकम टैक्स विभाग की हो सकती है एंट्री
रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बंटी नागर की खुदकुशी के बाद से डायरी पर सौदे करने वालों में बैचेनी है। अन्य बिल्डरों, कॉलोनाइजरों ने डायरियों पर सौदे बंद कर दिए हैं। इतना ही नहीं फाइनेंसरों ने प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े लोगों को ब्याज पर पैसा देना भी बंद कर दिया है।
चूंकि बंटी नागर केस में एक बात सामने आई थी कि उसने बाजार से ब्याज पर करोड़ों रुपए उठा रखे थे, जो कि एक नंबर का पैसा कहीं से भी नहीं था। फाइनेंस से जुड़े जिन भी नामों का खुलासा, खुलासा फर्स्ट ने किया था वे अब ईडी और इनकम टैक्स विभाग की रडार पर आ गए हैं।
भविष्य में उन पर कार्रवाई के संकेत हैं। वहीं, एक बात और चर्चा में है कि चूंकि बंटी नागर ने करोड़ों रुपए ब्याज पर लिए थे, इसे लेकर परिजन चुप थे। अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी भी तो कानूनी सलाहकारों को साथ लेकर।
साथ ही उन्होंने बुलियन कारोबार, ब्याजखोरों सहित 20 नाम भी पुलिस को दिए हैं यानी कहीं न कहीं परिजन की मंशा है कि इन लोगों पर दबाव बनाया जाए, जिससे कि उन्हें ब्याज के रुपए देने की झंझट से छुटकारा मिल सके। वहीं अब मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी सामने आ सकता है।
भाई ने सौंपे 20 लोगों के नाम
कल बंटी नागर के बड़े भाई राकेश कानूनी सलाहकारों से मिलने के बाद पलासिया थाने पहुंचे और पुलिस को 20 लोगों के नाम सौंपे। इनमें शहर के कुछ बुलियन कॉरोबारी, फाइनेंसर, रियल एस्टेट कंपनी संचालक, प्रॉपर्टी डीलर, किसान, बंटी के लिए डायरियों पर सौदे उतारने वाले और निवेश तलाशने वालों के नाम थे।
उन्होंने पुलिस को बताया कि ये वे लोग थे, जो बंटी के लगातार संपर्क में थे। उनका कहना था कि बंटी ने कई लोगों से ब्याज पर रुपए लेकर रियल एस्टेट के 7 प्रोजेक्ट में लगाए थे। सूत्रों के अनुसार, भाई राजेश ने जो 20 नाम पुलिस को दिए हैं। उनमें से ज्यादातर नामों का खुलासा फर्स्ट अपने पिछले कुछ अंकों में लगातार खुलासा करता आ रहा है।
पुलिस अब इन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी में हैं। भाई राजेश का कहना है कि कमिटमेंट के पक्के भाई अपने प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर रहते थे। किसी से ब्याज पर रुपए लेते भी थे तो समय पर लौटा देते थे।
हालांकि, उन्होंने लेनदेन के दबाव ही ही आत्महत्या की शंका जताई है। वहीं केस के संबंध में परिवार ने जानकारी एकत्रित कर पुलिस को देने की बात कही है। कारोबारी के पत्नी, बेटी के बयान बाकी हैं। जल्द उनके बयान भी लिए जाएंगे।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!