दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार: 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का दावा कर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठने के आरोपी श्रीधर पाठक को पुलिस ने करीब दो साल बाद लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के पटना पहुंचते ही आरोपी के खिलाफ शिकायत करने वाले निवेशकों की भीड़ कोतवाली पहुंचने लगी।
आरोप है कि श्रीधर लोगों को 30 से 50 प्रतिशत तक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराता था।
शुरुआत में कई निवेशकों को नियमित मुनाफा दिया गया, जिससे उसका भरोसा बढ़ता गया।
इसके बाद लोगों ने अपनी बड़ी-बड़ी जमा पूंजी भी उसके पास लगा दी।
शुरुआत में मुनाफा, बाद में पैसे लौटाने से इनकार
श्रीधर ने दीघा के मखदुमपुर स्थित गेट नंबर-93 के पास अपना कार्यालय बना रखा था।
पुलिस के मुताबिक, निवेशकों को भरोसा दिलाया जाता था कि कम समय में उनका पैसा काफी बढ़ जाएगा।
शुरुआती 10 से 12 महीने तक भुगतान मिलने के बाद निवेशकों का विश्वास और मजबूत हो गया।
कई लोगों ने खुद अधिक रकम लगाई, जबकि कुछ ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों को भी निवेश की सलाह दी।
आरोप है कि जब निवेश की रकम करोड़ों रुपये तक पहुंच गई तो भुगतान बंद कर दिया गया।
इसके बाद निवेशक अपनी मूल रकम मांगते रहे, लेकिन उन्हें अलग-अलग बहाने मिलते रहे और श्रीधर फरार हो गया।
बेटी की शादी और रिटायरमेंट की रकम भी लगाई
पुलिस के पास पहुंच रहे पीड़ितों की कहानियां बताती हैं कि लोगों ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी तक इस निवेश में लगा दी थी।
आनंद पंडित का दावा है कि उन्होंने श्रीधर के जरिए 1.72 करोड़ रुपये शेयर मार्केट में लगाए थे।
उनका आरोप है कि छह महीने में रकम 50 प्रतिशत बढ़ाकर देने का भरोसा दिया गया था, लेकिन न मुनाफा मिला और न मूल रकम वापस हुई।
वहीं मो. नूर आलम ने करीब 25 लाख रुपये निवेश करने की बात कही। उनका कहना है कि यह रकम उन्होंने बहन की शादी के लिए जुटाई थी।
पैसा वापस नहीं मिलने पर उन्हें जमीन बेचकर बहन की शादी करनी पड़ी।
रिटायरमेंट की रकम लगाई, चेक भी बाउंस
मुस्ताक अहमद के मुताबिक, उन्होंने शुरुआत में 9 लाख रुपये लगाए थे। मुनाफा मिलने के बाद उनका भरोसा बढ़ा और बेटी की शादी के लिए उन्होंने और रकम निवेश कर दी।
मुस्ताक का कहना है कि वे शिक्षक पद से रिटायर हुए थे और रिटायरमेंट के बाद मिली रकम भी निवेश कर दी थी।
बाद में भुगतान बंद हो गया। उनके नाम से जारी एक चेक के बाउंस होने की बात भी सामने आई है।
एक अन्य निवेशक टिंकू ने करीब 15 लाख रुपये लगाने का दावा किया। उन्हें पड़ोसी के जरिए श्रीधर की निवेश योजना के बारे में पता चला था।
शुरुआती फायदा मिलने के बाद उन्होंने निवेश बढ़ाया, लेकिन बाद में भुगतान बंद हो गया।
विदेश भागने की तैयारी का भी शक
पुलिस के मुताबिक, श्रीधर करीब दो साल से फरार था। जांच के दौरान उसकी लोकेशन का पता लगाया गया और 5 अक्टूबर को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसके पास से कई चेक और दस्तावेज मिले हैं।
एएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कई लोगों से रुपये की ठगी की शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस अब कुल ठगी की रकम, निवेशकों की संख्या और पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है।
गिरफ्तारी के बाद कोतवाली पहुंचे पीड़ित
श्रीधर की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में निवेशक अपनी शिकायतें लेकर कोतवाली पहुंचने लगे।
पीड़ितों को अब उम्मीद है कि पुलिस की कार्रवाई के बाद उनकी वर्षों से फंसी रकम वापस मिलने का रास्ता खुलेगा।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर निवेश के नाम पर जुटाई गई रकम और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!