गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद: बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मंगलवार को हुई नगर निगम की जनसुनवाई में वार्ड-75 के कुमार भट्टी इलाके का पानी मुद्दा बन गया।
पार्षद कुणाल सोलंकी और क्षेत्र के रहवासी गंदे पानी से भरी बोतलें लेकर निगम पहुंचे।
पार्षद इन बोतलों को बाकायदा गिफ्ट पैक कर महापौर, निगम आयुक्त और पीएचई अधिकारियों के लिए लेकर पहुंचे थे।
मजबूरी में इसी पानी का इस्तेमाल कर रहे
गिफ्ट पैक खोला गया तो उसमें गंदे पानी की बोतलें निकलीं। पार्षद और रहवासियों ने आरोप लगाया कि कुमार भट्टी इलाके में पिछले कई महीनों से नर्मदा का दूषित पानी सप्लाई हो रहा है और लोग मजबूरी में इसी पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
6 महीने से आ रहा गंदा पानी
पार्षद कुणाल सोलंकी ने दावा किया कि करीब 6 महीने से क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
सोलंकी के मुताबिक, अपर आयुक्त ने उनसे मुलाकात कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है और सुधार कार्य शुरू होने की बात कही है।
हालांकि, पार्षद का आरोप है कि जमीन पर स्थिति अब भी नहीं बदली है।
भागीरथपुरा जैसी स्थिति नहीं बनने देंगे
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने गंदे पानी की बोतल दिखाते हुए कहा कि पालदा क्षेत्र के कुमार भट्टी में लोगों को दूषित पानी मिलने की शिकायत गंभीर है।
उन्होंने कहा कि शहर में दोबारा भागीरथपुरा जैसी दूषित जल की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी और अधिकारियों से तत्काल सुधार कार्य कराने की मांग की गई है।
सोनिला मिमरोट ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, जबकि रहवासी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।
निगम बोला- पहले पानी की जांच, फिर होगी सप्लाई
अपर आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में रात के समय पानी की सप्लाई होती है।
सोमवार को लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए सुधार कार्य किया गया था।
उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम पानी सप्लाई से पहले पानी के सैंपल की टेस्टिंग कराई जाएगी।
जांच में पानी मानकों के अनुरूप पाया गया तो सप्लाई शुरू की जाएगी।
यदि पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली तो रहवासियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
गंदे पानी की बोतलों के साथ पहुंची जनसुनवाई ने निगम के सामने एक बार फिर पेयजल व्यवस्था और लीकेज की समस्या को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!