ऑनलाइन गेमिंग फर्मों पर बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की कर चोरी का अंदेशा; इतने रुपये जमा कराए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
ऑनलाइन गेमिंग कारोबार से जुड़े कथित कर अपवंचन के मामले में सेंट्रल जीएसटी जबलपुर की एंटी एवेजन ब्यूरो (एईबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सतना की तीन कंपनियों पर शनिवार देर रात छापेमार कार्रवाई की।
करीब 300 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का अनुमान
प्रारंभिक जांच में करीब 300 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का अनुमान लगाया गया है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने संबंधित फर्म संचालकों से एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा भी कराई है।
शहर के पुष्करणी पार्क क्षेत्र स्थित गायजेक प्राइवेट लिमिटेड और उससे संबद्ध दो अन्य कंपनियों पर जीएसटी अधिनियम की धारा-67 के तहत कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से संबंधित जानकारी जब्त की गई। जांच पूरी होने के बाद टीम सभी दस्तावेज अपने साथ जबलपुर ले गई है।
गोपनीय तरीके से हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई कि स्थानीय सेंट्रल जीएसटी कार्यालय को भी इसकी पूर्व जानकारी नहीं थी। जबलपुर से पहुंचे आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम ने देर रात तक जांच-पड़ताल की और आवश्यक दस्तावेजों को कब्जे में लिया।
एक ही पते से संचालित हो रही थीं तीन कंपनियां
गायजेक प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। जांच के दौरान इसी पते पर संचालित खेलब्रो प्राइवेट लिमिटेड और स्किलब्रो प्राइवेट लिमिटेड की भी पड़ताल की गई। अधिकारियों को पता चला कि तीनों कंपनियों के निदेशक समान हैं और उनका संचालन भी एक ही पते से किया जा रहा था।
बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन के मिले संकेत
प्रारंभिक जांच में ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन के प्रमाण मिले हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर विभाग ने लगभग 300 करोड़ रुपये के कर अपवंचन का अनुमान लगाया है। हालांकि, वास्तविक राशि का खुलासा दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के दायरे में अन्य संबंधित संस्थाओं एवं व्यक्तियों को भी शामिल किया जा सकता है। यह कार्रवाई प्रदेश में ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर से जुड़ी सबसे बड़ी कर जांचों में से एक मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!