नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गरोठ।
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरोठ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में एक मुख्य सप्लायर भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जस्साखेड़ी फंटा खडावदा रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय पर एक युवक मादक पदार्थ के साथ मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी निलेश डपकरा (32) निवासी पुराना बस स्टैंड, गरोठ को पकड़ लिया।
एमडी ड्रग और डोडाचूरा बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 40 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है और 3 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया। पूछताछ में निलेश ने खुलासा किया कि यह मादक पदार्थ उसे उमर फारुख खान निवासी बरखेड़ा गंगासा ने उपलब्ध कराया था।
मामला दर्ज
इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सह-आरोपी उमर फारुख खान को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
15 मामले हैं दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उमर फारुख खान आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ वर्ष 1995 से अब तक मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट, लूट की साजिश और अन्य गंभीर अपराधों के कुल 15 मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक बलवानसिंह देवड़ा, प्रधान आरक्षक अजय कुमार प्रजापति सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
संबंधित समाचार

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी

नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी:खुलासा फर्स्ट के आंगन में भरे रहेंगे मां भगवती के भंडार

देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप:हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती; जान से मारने की दी धमकी

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो पलटी; 2 की मौके पर मौत, 4 घायल

विधायक पर हमला:कार के शीशे तोड़े; इस पार्टी पर आरोप, मामले की जांच शुरू

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!