नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 160 किलो से ज्यादा डोडाचूरा किया जब्त; दूध टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही थी खेप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज होता जा रहा है। शनिवार को सुवासरा और अफजलपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 160 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दूध टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही थी खेप
सुवासरा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप दूध टैंकर में मादक पदार्थ की बड़ी खेप छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धानखेड़ा क्षेत्र में दबिश दी और वाहन को पकड़ लिया।
तलाशी में टैंकर के अंदर छिपाए गए 9 कट्टों से 94 किलो 300 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 1.88 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी भारतसिंह सौंधिया (32) निवासी डुंगरखेड़ी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी संदीपसिंह फिलहाल फरार है। करीब 12 लाख रुपये कीमत का वाहन भी जब्त किया गया है।
नाकाबंदी में फंसी बोलेरो
वहीं अफजलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर एक बोलेरो वाहन को रोका। तलाशी लेने पर उसमें रखे कट्टों से 65 किलो 700 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 1.24 लाख रुपये बताई गई है। मौके से आरोपी विशाल निवासी निपानिया को गिरफ्तार कर लिया गया, साथ ही करीब 7 लाख रुपये की बोलेरो भी जब्त की गई।
एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पूछताछ में तस्करी नेटवर्क, सप्लायर और खरीदारों की जानकारी जुटाई जा रही है।
तस्करों पर लगातार सख्ती
पुलिस का कहना है कि जिलेभर में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। शनिवार की ये कार्रवाई तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!