क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: पूर्व कांग्रेस पार्षद के देवर के ठिकाने पर दी दबिश; चोरी की गाड़ियों का जखीरा मिला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में दोलतगंज, झंडा चौक और आसपास का इलाका वर्षों से वाहनों के स्क्रैप और पुराने पार्ट्स के कारोबार के लिए जाना जाता है। बाजार से कम कीमत पर वाहन पार्ट्स मिलने के कारण यहां बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं।
मुखबिर से मिली थी सूचना
इसी इलाके में अब चोरी के वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स खपाने की आशंका ने पुलिस की जांच बढ़ा दी है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दोलतगंज-झंडा चौक के पीछे उर्दू मैदान स्थित स्क्रैप कारोबारी अल्ताफ अंसारी की दुकान सहित तीन अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर जांच शुरू की।
कार्रवाई टीआई विष्णु वास्कले के नेतृत्व में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि संबंधित गोदामों में चोरी के वाहनों की कटिंग कर उनके पार्ट्स अलग किए जा रहे हैं।
कटे वाहनों के इंजन और चेसिस नंबरों की जांच
क्राइम ब्रांच की टीम गोदामों में मौजूद कटिंग किए गए वाहनों के इंजन नंबर, चेसिस नंबर और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों के अलावा अन्य राज्यों से जुड़े वाहनों की जानकारी भी सामने आई है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये वाहन चोरी के हैं, वैध तरीके से स्क्रैप पॉलिसी के तहत खरीदे गए हैं या इन्हें स्क्रैप करने के लिए संबंधित विभागों से आवश्यक वैधानिक अनुमति ली गई थी।
चोरी के वाहनों के पार्ट्स खपाने के एंगल पर भी जांच
पुलिस की जांच का सबसे अहम बिंदु यह है कि कहीं चोरी किए गए वाहनों को यहां लाकर काटने के बाद उनके इंजन, बॉडी पार्ट्स और अन्य महंगे पुर्जे तो नहीं बेचे जा रहे थे। यदि वाहन चोरी के पाए जाते हैं तो यह मामला केवल अवैध स्क्रैप कारोबार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त और उनके पार्ट्स को खपाने से जुड़े आपराधिक नेटवर्क की भी जांच हो सकती है।
पहले वाहन की पहचान, फिर होगी कार्रवाई
क्राइम ब्रांच टीआई विष्णु वास्कले ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दोलतगंज-झंडा चौक के पीछे उर्दू मैदान में अल्ताफ अंसारी की दुकान सहित अन्य गोदामों में टीम जांच के लिए पहुंची है। प्रारंभिक जांच में कुछ वाहनों को काटकर अलग किया हुआ पाया गया है। इनके इंजन और चेसिस नंबरों के साथ उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि जांच में मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों और अन्य राज्यों के वाहनों से संबंधित जानकारी सामने आई है। सभी वाहनों का रिकॉर्ड खंगालकर उनके चोरी होने या वैध तरीके से स्क्रैप किए जाने की पुष्टि की जाएगी। यदि जांच में कोई आपराधिक कृत्य सामने आता है तो विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!