खबर
Top News

14 साल पहले नेहरू नगर में हुए चर्चित हत्याकांड में बड़ा ब्रेकथ्रू

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मई 2026, 4:09 pm
शेयर करें:
14 साल पहले नेहरू नगर में हुए चर्चित हत्याकांड में बड़ा ब्रेकथ्रू

रविश राजेंद्र सिंह 79870-55743 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
14 साल पहले नेहरू नगर में सनसनीखेज हत्याकांड का एक फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कपिल चौहान मां के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा की आरएसएस नगर शाखा पहुंचा था। बैंक में कदम रखने से पहले ही एमआईजी पुलिस ने उसे धरदबोचा।

टीआई सीबी सिंह के मुताबिक 2011 में नेहरू नगर गली नं. 2 में विवाद के दौरान महेश मालवीय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि पिता श्यामलाल पर जानलेवा हमला हुआ था। कोर्ट ने अक्टूबर 2024 में राहुल परिहार और रंजीत कौशल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

मुख्य आरोपी विपिन और उसका भाई कपिल फरार थे। जिसमें से कपिल को कल गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया हत्या के बाद कपिल भाई विपिन के साथ फरार हो गया था। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। कपिल धार जिले में मजदूरी कर फरारी काटता रहा।

बाद में वॉटर सप्लाई से जुड़ गया और सामान्य जिंदगी जीने लगा लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में उसका नाम बना रहा। पुलिस को लंबे समय से उसके मूवमेंट की सूचना मिल रही थीं। हाल ही में उसकी मां के बैंक आने-जाने की जानकारी जुटाई गई।

इसी दौरान पता चला कपिल भी मां के साथ बैंक पहुंच सकता है। पुलिस ने जाल बिछाया और जैसे ही कपिल पहुंचा, टीम ने पकड़ लिया। पुलिस अब उसके भाई विपिन की तलाश में जुटी है।

पुलिस को आशंका है विपिन भी पहचान छुपाकर दूसरे जिले या राज्य में हो सकता है। पूछताछ में पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है हत्या के बाद दोनों भाइयों ने कहां-कहां पनाह ली, किन लोगों ने मदद की और क्या अब भी दोनों के बीच संपर्क है? कपिल से मिली जानकारी के आधार पर जल्द ही विपिन तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

यह था मामला
वारदात 1 अक्टूबर 2011 की रात करीब 11:30 बजे नेहरू नगर में हुई थी। फरियादी शांतिबाई परिवार के साथ घर पर थी। उस दौरान विपिन चौहान साथियों राहुल, रंजीत, कपिल और अन्य के साथ पहुंचा। नंदकिशोर के बारे में पूछताछ की।

शांतिबाई ने रात ज्यादा होने की बात कहते हुए सुबह आने को कहा। इसी बात पर विवाद भड़क गया। विपिन ने गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर शांतिबाई के पति श्यामलाल बाहर आए। विवाद बढ़ा और विपिन ने चाकू से श्यामलाल के पेट में हमला कर दिया।

पिता को बचाने के लिए बेटा आया तो आरोपियों ने उसे घेर लिया। कपिल, राहुल और रंजीत ने महेश को पकड़ लिया, जबकि विपिन ने उसके पेट और कंधे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।

गंभीर रूप से घायल महेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। श्यामलाल के पेट में ऐसा घाव था कि आंतें बाहर आ गई थीं। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया था।

14 साल पुराना केस… गवाह नहीं टूटे
इस चर्चित हत्याकांड में सबसे बड़ी बात यह रही वर्षों बाद भी प्रत्यक्षदर्शी गवाह अपने बयान पर कायम रहे। घायल श्यामलाल, शांतिबाई, बेटियां काजल और निशा, रिश्तेदार लोकेश समेत कई गवाहों ने अदालत में एक जैसी कहानी बताई।

कोर्ट ने फैसले में माना आरोपी एक साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे, विवाद में शामिल थे और उन्होंने मिलकर अपराध के लिए सामान्य आशय बनाया था। करीब 13 साल चले सत्र परीक्षण के बाद 18 अक्टूबर 2024 को 15वें अपर सत्र न्यायाधीश ने फैसला सुनाया था।

राहुल पिता कैलाश परिहार और रंजीत पिता जमनालाल कौशल को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 और 307/34 में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

सह आरोपी विक्की उर्फ मुकुल की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो गई थी। मुख्य आरोपी विपिन और उसका भाई कपिल फरार बताए गए थे। अब कपिल की गिरफ्तारी के बाद केस ने नया मोड़ लिया है।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 3 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 3 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 3 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 3 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 3 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 4 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 4 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 4 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 4 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 4 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 5 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 5 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 5 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 5 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 5 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 5 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 5 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 6 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 6 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!