नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अपर आयुक्तों को नए विभागों की जिम्मेदारी: इतने करोड़ तक की वित्तीय स्वीकृति के अधिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम प्रशासन ने कार्य सुविधा और प्रशासनिक दक्षता को ध्यान में रखते हुए अपर आयुक्तों के बीच कार्य विभाजन में संशोधन करते हुए नए सिरे से जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 69 (4) के तहत जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न विभागों का प्रभार अब संबंधित अपर आयुक्तों को तत्काल प्रभाव से सौंप दिया गया है।
आकाश सिंह को राजस्व विभाग
निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के जारी आदेश के मुताबिक, अपर आयुक्त आकाश सिंह को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अंतर्गत संपत्ति कर और जलकर से जुड़े कार्यों के साथ-साथ शहर की संपत्तियों का सर्वे और डेटा तैयार करने का कार्य भी उनके पास रहेगा। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ इस अतिरिक्त जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
अभय राजनगांवकर को परिवहन और पार्किंग शुल्क
वहीं अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर को परिवहन और पार्किंग शुल्क से जुड़े विभागों का प्रभार दिया गया है। यह जिम्मेदारी भी उनके मौजूदा कार्यों के साथ जोड़ी गई है, जिससे शहर में यातायात और पार्किंग प्रबंधन को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
श्रृंगार श्रीवास्तव को उद्यान विभाग
इसी तरह अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव को उद्यान विभाग का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही रीजनल पार्क का संचालन भी उनके अधीन रहेगा। इससे शहर के उद्यानों और हरित क्षेत्रों के रखरखाव में सुधार की संभावना है।
आरटीआई अपीलीय अधिकारी की जिम्मेदारी भी
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अपर आयुक्त अपने-अपने विभागों के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत अपीलीय अधिकारी की भूमिका भी निभाएंगे। उन्हें निर्धारित समयसीमा में प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करना होगा।
5 करोड़ तक की वित्तीय स्वीकृति का अधिकार
प्रशासन ने इन अपर आयुक्तों को उनके विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए वित्तीय अधिकार भी प्रदान किए हैं। इसके तहत वे प्रशासनिक, वित्तीय और भुगतान से जुड़े मामलों में 5 करोड़ रुपये तक की स्वीकृति देने के लिए अधिकृत होंगे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!