वीडियो देखिये, बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: अवैध पटाखा भंडारण और सुरक्षा नियमों की अनदेखी ; इतनी पटाखा फैक्ट्री सील, अनियमितताओं का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिगडंबर क्षेत्र में अवैध पटाखा भंडारण और सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन फर्मों को सील कर दिया। यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई, जिसमें जांच के दौरान गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ।
प्रशासनिक टीम ने पिगडंबर क्षेत्र में संचालित पटाखा निर्माण और भंडारण इकाइयों की जांच की। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, बिना अनुमति भंडारण और अन्य खामियां पाई गईं, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से तीन फर्मों को सील कर दिया गया।
कार्रवाई के तहत सुंदरम फायर (संचालक: जितेश बागेचा), सतनाम फायर (संचालक: रमेशचंद्र माखीजा, नरेश माखीजा) और रवि फायर (संचालक: सुरेश फेरवानी) के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। इनमें सतनाम फायर की एक दुकान और दो गोदाम, जबकि रवि फायर की दो दुकानें और दो गोदाम सील किए गए हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इन इकाइयों में पटाखों का भंडारण निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, जिससे आग जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ था। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को नियमों के पालन के निर्देश भी दिए। इस पूरी कार्रवाई में तहसीलदार सत्येंद्र गुर्जर, राऊ एसडीएम गोपाल वर्मा सहित जिला प्रशासन की टीम शामिल रही।
महू में भी पटाखा निर्माण इकाइयों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन फैक्ट्रियों को सील कर दिया। यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई, जिसमें सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आई।
कार्रवाई के तहत लक्ष्मी फायरवर्क एंड इंडस्ट्री (दातोदा), सतनाम फायरवर्क (सिमरोल) और फटका मैन्युफैक्चरिंग (घोसीखेड़ा) को सील किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा नियमों से समझौता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई में एसडीएम राकेश परमार, एसडीओपी महू तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों और लापरवाही बरतने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!