मेट्रो के लिए बड़ी कार्रवाई: 74 साल पुराने थाने पर चला बुलडोजर; इस अंडरग्राउंड स्टेशन का रास्ता साफ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छोटा गणपति अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए इंदौर में एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। स्टेशन के रास्ते में आ रहे करीब 74 साल पुराने मल्हारगंज पुलिस थाने की इमारत को तोड़ने का काम गुरुवार से शुरू हो गया है। थाने की इमारत हटने के साथ ही मेट्रो स्टेशन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
कार्रवाई से पहले थाना परिसर में बने दो मंदिरों को हटाया गया था। इसके अलावा परिसर में मौजूद करीब 100 साल पुराने पेड़ को भी हटाया गया।
अब मल्हारगंज थाना जिंसी क्षेत्र में बनाए गए नए भवन से संचालित हो रहा है। पुराने थाने में रखे जब्तशुदा वाहनों और अपराध से जुड़े रिकॉर्ड को भी नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है।
268 पिलरों की पाइलिंग का काम जारी
छोटा गणपति और मल्हारगंज क्षेत्र में भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां स्टेशन के लिए कुल 268 पिलरों की पाइलिंग की जानी है।
पाइलिंग के तहत जमीन में गहरी खुदाई कर पिलरों की नींव तैयार की जाती है। फिलहाल इस काम में मशीनें लगी हुई हैं।
तेज शोर और कंपन से रहवासी परेशान
निर्माण कार्य के दौरान पाइलिंग मशीनों से होने वाले तेज शोर और कंपन को लेकर स्थानीय रहवासियों ने चिंता जताई है।
रहवासियों के अनुसार, मशीनों का शोर करीब 88 डेसीबल तक पहुंच रहा है। इसे लेकर क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं।
स्थानीय लोगों की मांग है कि निर्माण कार्य के दौरान शोर और कंपन से होने वाली परेशानी को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
एयरपोर्ट से बड़ा गणपति की ओर बढ़ रही टीबीएम नर्मदा
भूमिगत मेट्रो सुरंग बनाने के लिए टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ने भी काम शुरू कर दिया है। ‘टीबीएम नर्मदा’ एयरपोर्ट के पास करीब 18 मीटर गहरे शाफ्ट से सुरंग बनाने का काम कर रही है।
यह मशीन धीरे-धीरे बड़ा गणपति की दिशा में आगे बढ़ रही है। मल्हारगंज थाने की पुरानी इमारत हटने और पाइलिंग का काम जारी रहने से छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन के निर्माण को गति मिलने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब

21.59 करोड़ के नेटवर्क से 133 उद्यानों को मिलेगा उपचारित पानी:सीवेज वाटर रिसाइकल कर बचाएंगे रोज 3 करोड़ लीटर पानी; 22 जोन में बदलेगी सीवर लाइन

शेर के घर में अनसुनी टाइगर की दहाड़:रिंग मास्टर का इशारा या फिर चेतावनी

दुष्कर्मी भी निकला छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का मुलजिम शाहरुख कुरैशी:खुलासा फर्स्ट की खबर पढ़कर दलित पीड़िता आई सामने

वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन तेज:विरोध में हजारों आदिवासी सड़क पर उतरे; सीएम से मुलाकात की मांग

विश्वविद्यालय में शुरू होगा गर्भ संस्कार का पीजी डिप्लोमा कोर्स:पहले बैच में इतनी सीटें; पढ़ाई के साथ अस्पतालों में मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

IDA में फ्लैटों के फॉर्म पर बवाल:मारपीट की नौबत; वेबसाइट बंद, भीड़ से भागते दिखे अधिकारी, नौकरी छोड़कर लाइन में लगने को मजबूर आवेदक

जलसंकट की आहट:महापौर ने मांगा इतने करोड़ का पैकेज; इतने लाख की आबादी पर पानी का दबाव

रेलवे में पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी:TTE की ड्रेस पर लगेंगे बॉडी कैमरे; यात्रियों से विवाद की होगी रिकॉर्डिंग

करोड़ों की मेथामफेटामाइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:बैग-पर्स की गुप्त जेबों में छिपाकर ले जा रही थी

इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग:सीटीआई के चेयरमैन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र; पिछले आंदोलन से हजारों करोड़ का नुकसान

महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च:स्टाइलिश लुक और कम खर्च में देगी Nexon-Brezza को टक्कर; 6 एयरबैग के साथ ये दमदार फीचर्स है शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!