हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन: भाजपा नेत्री और हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार; कई नामी लोगों के जुड़े होने की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शराब कारोबारी चिंटू ठाकुर को धमकाने से जुड़े चर्चित हनीट्रैप-2 मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागर निवासी रेशु उर्फ अभिलाषा और इंदौर पुलिस की इंटेलिजेंस विंग में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
25 मई तक रिमांड पर भेज दिया
दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के बंगले पर पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 25 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारियों ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर पुलिस से पूरे केस की जानकारी जुटाई है।
अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी
सूत्रों के मुताबिक इस नेटवर्क में कई नेताओं, अफसरों और बड़े कारोबारियों के नाम सामने आने की आशंका जताई जा रही है। अब तक इस मामले में कथित लेडी तस्कर अलका दीक्षित, लाखन चौधरी, जयदीप, जितेंद्र पुरोहित और कथित मास्टरमाइंड श्वेता जैन सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
प्रभावशाली लोगों के संपर्क में थी रेशु
जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हुई हैं। जांच में सामने आया है कि भोपाल के चर्चित हनीट्रैप-1 केस की मुख्य आरोपी श्वेता जैन के साथ मिलकर रेशु उर्फ अभिलाषा कई प्रभावशाली लोगों के संपर्क में थी।
नगर अध्यक्ष भी रह चुकी है रेशु
उसका नेटवर्क सागर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर से लेकर दिल्ली तक फैला हुआ बताया जा रहा है। रेशु सागर में भाजपा अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा की नगर अध्यक्ष भी रह चुकी है। बताया जा रहा है कि रेशु मूल रूप से सागर के मकरोनिया क्षेत्र की रहने वाली है।
यूपीएससी कोचिंग सेंटर भी संचालित किया
पढ़ाई के लिए वह ओमान गई थी, जहां उसकी शादी एक कारोबारी से हुई, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। भारत लौटने के बाद उसने राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाई। उसने सागर में यूपीएससी कोचिंग सेंटर भी संचालित किया था। इस दौरान उस पर कुछ लोगों से धोखाधड़ी के आरोप भी लगे।
बड़े नेताओं से करीबी संबंधों की जानकारी मिली
सूत्रों के अनुसार रेशु की सागर के एक विधायक से नजदीकियों को लेकर भी काफी चर्चा रही। जांच एजेंसियों को उसके दिल्ली में एक केंद्रीय राज्य मंत्री से करीबी संबंधों की जानकारी भी मिली है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी बड़े राजनीतिक नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
रेशु सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को कभी यूपीएससी प्री परीक्षा क्वॉलिफाइड तो कभी एमपीपीएससी प्री-2016 पास बताती थी। उसने “ब्रह्मपुत्र आईएएस अकादमी” नाम से कोचिंग संस्थान भी शुरू किया था, जो बाद में बंद हो गया।
कार्यक्रमों में सक्रिय रही
कोविड काल के दौरान वह कई भाजपा नेताओं और एक विधायक के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाई दी थी। चर्चा यह भी रही कि उसने नरयावली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी थी और क्षेत्र में होर्डिंग्स लगाकर राजनीतिक सक्रियता बढ़ाई थी।
पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी
हालांकि 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदीप लारिया को प्रत्याशी बना दिया, जिसके बाद उसकी राजनीतिक योजना अधूरी रह गई। फिलहाल इंदौर पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। मामले के सामने आने के बाद सागर और इंदौर के राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!