खबर
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार; रिश्वत की पहली किस्त लेते ही दबोचा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अगस्त 2026, 1:37 pm
शेयर करें:
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने एक पटवारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

नामांतरण के लिए मांगे थे 30 हजार
पटवारी पर जमीन के नामांतरण के बदले 30 हजार रुपए मांगने का आरोप है। मामला मेहगांव तहसील के सीमार गांव का है। शिकायतकर्ता राघवेंद्र बघेल ने करीब तीन महीने पहले अपनी पत्नी के नाम जमीन खरीदी थी। वह जमीन का नामांतरण कराना चाहता था।

आरोप है कि सीमार गांव के हल्के में पदस्थ पटवारी संजय बघेल ने नामांतरण की प्रक्रिया के बदले 30 हजार रुपए की मांग की। परेशान होकर राघवेंद्र ने मामले की शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त से की।

10 हजार में तय हुआ सौदा
शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई की योजना बनाई। बताया गया कि रिश्वत की रकम 10 हजार रुपए में तय हुई, जिसे दो किस्तों में दिया जाना था। पहली किस्त के तौर पर 5 हजार रुपए देने थे।

ऑनलाइन दुकान पर लेते ही दबोचा
गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया। पटवारी ने शिकायतकर्ता को भिंड की भारौली रोड स्थित एक ऑनलाइन दुकान पर बुलाया। जैसे ही संजय बघेल ने पहली किस्त के 5 हजार रुपए लिए, लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद पटवारी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रेस्ट हाउस में जारी है कार्रवाई
ट्रैप की कार्रवाई पूरी होने के बाद लोकायुक्त टीम मेहगांव रेस्ट हाउस में दस्तावेजी कार्रवाई कर रही है। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

लोकायुक्त टीम यह भी जांच कर रही है कि रिश्वत की मांग केवल इसी मामले तक सीमित थी या पटवारी द्वारा अन्य लोगों से भी इसी तरह अवैध वसूली की जाती थी।

संबंधित समाचार

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

2 minutes ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

4 minutes ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

11 minutes ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

11 minutes ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

25 minutes ago
पड़ोसी देश में सियासी संकट
Top News

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

32 minutes ago
काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म
Top News

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

34 minutes ago
मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

35 minutes ago
खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला
Top News

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

40 minutes ago
राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता
Top News

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

about 1 hour ago
राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ
Top News

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें
Top News

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

about 1 hour ago
नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा
Top News

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

about 1 hour ago
2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत
Top News

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

about 1 hour ago
डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप
Top News

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी

about 1 hour ago
नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी
Indore

नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी:खुलासा फर्स्ट के आंगन में भरे रहेंगे मां भगवती के भंडार

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप:हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती; जान से मारने की दी धमकी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!