लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, टीकमगढ़।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय पीजी कॉलेज की तालकोठी शाखा में पदस्थ बाबू नितिन मिश्रा को 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया, वहीं कॉलेज परिसर में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। जानकारी के अनुसार, कारी निवासी देवेंद्र वाल्मीकि ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।
रिश्वत मांगी जा रही थी
उन्होंने बताया कि उनके पिता हरिकिशन वाल्मीकि, जो शासकीय पीजी कॉलेज से स्वीपर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, उनकी सेवानिवृत्ति राशि जारी करने के एवज में आरोपी बाबू द्वारा 2 लाख 50 हजार रूपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।
50 हजार रूपए ले चुका था
शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी पहले ही 50 हजार रूपए ले चुका था और शेष राशि में से 1 लाख रुपये और देने का दबाव बना रहा था।
सत्यापन के बाद बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की तैयारी की। तय योजना के अनुसार, जैसे ही आरोपी बाबू ने शिकायतकर्ता से 1 लाख रूपए की रिश्वत ली, लोकायुक्त पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
छात्र मौके पर जमा हो गए
कार्रवाई के दौरान कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारी और छात्र मौके पर जमा हो गए। लोकायुक्त टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई जारी है।
अन्य पहलुओं की भी जांच
अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इस प्रकरण में अन्य लोग तो शामिल नहीं हैं।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!