लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सरपंच पति रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खरगोन जिले की ग्राम पंचायत भोमवाड़ा में सरपंच पति को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
PM आवास की किश्त दिलाने के नाम पर रिश्वत
शिकायतकर्ता कविता यादव (35), निवासी ग्राम भोगवाड़ा, तहसील सनावद ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत राशि की अगली किश्त दिलाने के लिए पंचायत के जिम्मेदार लोग रिश्वत मांग रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, आवेदिका को कुटीर निर्माण के लिए 1.25 लाख रुपए मंजूर हुए थे, जो चार किश्तों में मिलना था। पहली किश्त 25 हजार रुपए नवंबर 2025 में और दूसरी किश्त 40 हजार रुपए मार्च 2026 में मिल चुकी थी।
8 हजार रुपए की मांग की
आरोप है कि तीसरी और चौथी किश्त (कुल 65 हजार रुपए) जारी करने के बदले पंचायत सचिव और सरपंच पति द्वारा 8 हजार रुपए की मांग की जा रही थी।
ट्रैप कार्रवाई की
शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार, आरोपी चिंताराम भोमारे को पंचायत सचिव जितेन्द्र सिंह पंवार की मौजूदगी में आवेदिका से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 और बीएनएस 2023 की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लोकायुक्त की अपील
लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत लोकायुक्त कार्यालय को दें।
कार्रवाई में रही इनकी भूमिका
कार्यवाहक उपुअ आनंद चौहान, आरक्षकगण सर्वश्री विजय कुमार, शैलेन्द्र सिंह बघेल, आशीष नायडू, पवन पटोरिया, अनिल परमार।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!