फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई: घी का बड़ा स्टॉक किया जब्त; मिलावट की आशंका में सैंपल लैब भेजे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के अभियान के तहत फूड सेफ्टी विभाग ने खंडवा में बड़ी कार्रवाई की है। गुजरात से खंडवा और आसपास के जिलों में सप्लाई होने वाले ब्रजवासी ब्रांड घी के 153 लीटर स्टॉक को जब्त कर उसके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग को घी की गुणवत्ता और संभावित मिलावट पर संदेह है।
इंडस्ट्रियल एरिया की फर्म पर छापा
फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर राधेश्याम गोले ने बताया कि विशेष अभियान के तहत शनिवार देर शाम शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित डॉली एरोमेटिक प्रतिष्ठान पर निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान ब्रजवासी ब्रांड घी के नमूने लिए गए और मौके पर मौजूद 153 लीटर स्टॉक को जांच पूरी होने तक जब्त कर लिया गया।
कीमत और पैकेजिंग पर उठा संदेह
विभाग के अधिकारियों के अनुसार संबंधित ब्रांड का घी बाजार में 400 से 500 रुपए प्रति किलो की कीमत पर बेचा जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि शुद्ध देशी घी की लागत इससे काफी अधिक होती है। कम कीमत और पैकेजिंग में दिखाई देने वाली कुछ विसंगतियों के आधार पर घी की गुणवत्ता पर संदेह हुआ, जिसके बाद नमूने जांच के लिए भेजे गए।
गुजरात में होता है निर्माण
फूड सेफ्टी विभाग के अनुसार ब्रजवासी घी का निर्माण गुजरात की वेरोना प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाता है। खंडवा में कारोबारी अनिल शामनानी की फर्म डॉली एरोमेटिक प्रतिष्ठान के माध्यम से इसकी सप्लाई खंडवा सहित आसपास के जिलों में की जाती है।
पहले भी संदिग्ध मिले थे सैंपल
अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने भी इसी ब्रांड के घी के नमूने लेकर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में जांच की गई थी। प्रारंभिक जांच में नमूने संदिग्ध पाए जाने के बाद विभाग ने संबंधित स्टॉक पर निगरानी बढ़ाई और शनिवार को दोबारा कार्रवाई करते हुए घी जब्त कर विस्तृत जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेज दिया।
रिपोर्ट के बाद होगी कानूनी कार्रवाई
फूड सेफ्टी विभाग का कहना है कि फिलहाल कार्रवाई मिलावट की आशंका के आधार पर की गई है। यदि प्रयोगशाला की रिपोर्ट में घी अमानक या मिलावटी पाया जाता है तो संबंधित फर्म और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल विभाग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उत्पाद निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरता है या नहीं।
संबंधित समाचार

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!