खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो स्थानों पर मारा छापा; जंग लगे लोहे के बर्तनों में बनती मिली आइसक्रीम, नोटिस जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गर्मी बढ़ते ही आइसक्रीम की मांग बढ़ी तो मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। खाद्य विभाग ने रविवार को शहर में दो आइसक्रीम निर्माण इकाइयों पर छापा मारकर 10 सैंपल लिए।
जंग लगे बर्तनों में बन रही आइसक्रीम
खाद्य विभाग की टीम ने राजाराम नगर स्थित चैंपियंस आइसक्रीम एंड फ्रोजन फूड यूनिट का निरीक्षण किया। यहां संचालक नीलेश विश्वकर्मा मौजूद मिले। जांच में पाया गया कि यूनिट बिना वैध अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के संचालित हो रही थी।
निरीक्षण के दौरान कच्चे माल का भंडारण अस्वच्छ और अव्यवस्थित मिला। जंग लगे सांचे उपयोग में लिए जा रहे थे और निर्माण में इस्तेमाल हो रहे पानी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं थी।
कुल चार सैंपल लिए
फ्रीजर रूम में भी खाद्य सामग्री मानकों के अनुरूप संग्रहित नहीं पाई गई। यहां से वनीला फ्रोजन डेजर्ट, केसर पिस्ता कुल्फी, मावा और चॉकलेट पेस्ट के कुल चार सैंपल लिए गए।
गंदगी के बीच बन रही थी आइसक्रीम
इसी कार्रवाई के तहत छोटा बांगड़दा स्थित रुद्राक्ष आइसक्रीम यूनिट पर भी टीम ने छापा मारा। यहां प्रभारी नरेश कुमावत मौजूद थे। जांच में सामने आया कि विभिन्न फ्लेवर की आइसक्रीम गंदगी के बीच तैयार की जा रही थी।
टीम ने यहां से पांच आइसक्रीम और एक टूटी-फ्रूटी का सैंपल लिया। बिना लेबल वाले फ्लेवर को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
नोटिस जारी, जांच रिपोर्ट का इंतजार
खाद्य विभाग ने दोनों इकाइयों के संचालकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य पर खतरा
अधिकारियों का कहना है कि गंदगी, जंग लगे बर्तन और दूषित पानी से बनी आइसक्रीम स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। ऐसे में शहर में लगातार जांच अभियान जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!