आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: कार से अवैध शराब की जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में देशी और विदेशी मदिरा जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर की नाकाबंदी
कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश और आबकारी विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम को सूचना मिली थी कि इंदौर से मक्सी बायपास की ओर एक ऑल्टो कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर देवास बायपास स्थित रेती मंडी के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका गया।
कार से मिली देशी-विदेशी शराब
तलाशी के दौरान कार से 10 पेटी देशी प्लेन मदिरा, 1 पेटी मसाला शराब, 3 पेटी बीयर कैन बरामद की गईं। कुल 135 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई है।
दो लाख से अधिक का माल जब्त
आबकारी विभाग के अनुसार जब्त शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 2.05 लाख रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में अवैध रूप से शराब का संग्रहण और परिवहन किए जाने की बात सामने आई है।
जांच जारी
विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शराब किस दुकान या स्रोत से लाई गई थी। इसे कहां पहुंचाया जाना था। इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अभियान रहेगा जारी
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!