जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 28 किलो डोडाचूरा जब्त किया है।
जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है।
केस दर्ज
मामले में अजमेर निवासी 28 वर्षीय अजय कुमार पिता भंवरलाल मेहतर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत केस दर्ज किया है।
प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर पकड़ा गया आरोपी
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर नागदा की ओर की गई।
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता और आरपीएफ प्रभारी नरेंद्र यादव के समन्वय से संयुक्त टीम बनाई गई।
टीम ने संदिग्ध युवक की घेराबंदी कर उसके दो बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान करीब 28 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
कूरियर बनकर पहुंचाता था मादक पदार्थ
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डोडाचूरा लेकर जोधपुर जा रहा था। उसने पहले भी दो-तीन बार मादक पदार्थ पहुंचाने की बात स्वीकार की है।
आरोपी का दावा है कि हर खेप पहुंचाने के बदले उसे 5 से 10 हजार रुपये मिलते थे।
वॉट्सऐप कॉल से मिलती थी लोकेशन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे वॉट्सऐप कॉल के जरिए लोकेशन दी जाती थी। इसके बाद वह निर्धारित जगह से माल उठाकर दूसरी जगह पहुंचाता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने डोडाचूरा उज्जैन रेलवे स्टेशन के बाहर से लेने की बात भी बताई है।
मुख्य सप्लायर का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। जांच के दौरान डोडाचूरा के मुख्य स्रोत, इसे जोधपुर में किसे पहुंचाया जाना था।
इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल हैं, इसका पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जानकारी जांच और पूछताछ के बाद सामने आने की संभावना है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!