ट्विशा मौत मामले में CBI का बड़ा एक्शन: पति-सास पर एफआईआर दर्ज; जांच में हुआ बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
चर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच तेज हो गई है। सीबीआई ने सोमवार रात ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
CDR और CCTV सुरक्षित रखने की मांग
इसी बीच कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर भोपाल जिला कोर्ट में अलग-अलग आवेदन दायर किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ट्विशा के परिवार की ओर से वकील अंकुर पांडे ने कोर्ट में CDR सुरक्षित रखने की मांग की है।
आज होगी सुनवाई
वहीं गिरिबाला सिंह की ओर से सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के लिए आवेदन लगाया गया है। दोनों याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई होगी। सोमवार को इस मामले में सुनवाई तय थी, लेकिन भोपाल पुलिस अदालत में रिपोर्ट पेश नहीं कर सकी।
दर्ज एफआईआर को री-रजिस्टर किया
इसके चलते कोर्ट ने पुलिस को जरूरी दस्तावेज और रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय देते हुए सुनवाई आगे बढ़ा दी। उधर, सीबीआई की टीम सोमवार को भोपाल पहुंची और कटारा हिल्स थाने में पहले दर्ज एफआईआर को री-रजिस्टर किया।
रुपए मांगने की बात सामने आई थी
जांच में सामने आया कि ट्विशा के ससुराल पक्ष द्वारा 20 लाख रुपए अतिरिक्त मांगने की बात सामने आई थी। इसी आधार पर एजेंसी ने दहेज मृत्यु का केस दर्ज किया है। सोमवार शाम SIT टीम समर्थ सिंह के बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित घर पहुंची, जहां समर्थ और गिरिबाला सिंह से करीब ढाई घंटे पूछताछ की गई। टीम ने मौके पर स्पॉट वेरिफिकेशन भी कराया।
पुलिस को कई घंटे बाद जानकारी दी गई
सीबीआई अब इस बात की भी जांच करेगी कि ट्विशा की मौत की सूचना पुलिस तक देर से क्यों पहुंचाई गई। आरोप है कि 12 मई की रात कथित फांसी के बाद अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बावजूद पुलिस को कई घंटे बाद जानकारी दी गई।
सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका
ट्विशा के परिजनों का दावा है कि इस दौरान सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका है। सीबीआई एफआईआर में भी सूचना देने में देरी और क्राइम सीन प्रभावित किए जाने की बात दर्ज की गई है।
संबंधित समाचार

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!