सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: दो जालसाजों को पकड़ा; फर्जीवाड़े से हासिल की रेलवे में नौकरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
रेलवे में फर्जीवाड़ा कर नौकरी हासिल करने के मामले में (सीबीआई) की जबलपुर टीम ने बिहार के मुंगेर जिले से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है। उन्हें जबलपुर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
2024 की भर्ती से शुरू हुआ खेल
भारतीय रेलवे में वर्ष 2024 में विभिन्न पदों के लिए करीब 8 हजार से अधिक भर्तियां निकली थीं। इनमें टेक्नीशियन पद भी शामिल था। मुंगेर निवासी मुकेश कुमार ने इस पद के लिए आवेदन किया था।
6 लाख रुपए में तय हुआ सौदा
आरोप है कि मुकेश ने अपने पड़ोसी रंजीत कुमार, जो कोचिंग पढ़ाता है, से संपर्क किया और परीक्षा से लेकर नौकरी लगने तक 6 लाख रुपए देने का सौदा किया।
दूसरे ने दी परीक्षा, मेडिकल भी कराया
अप्रैल 2024 में फॉर्म भरा गया और दिसंबर में पटना में सीबीटी परीक्षा हुई। आरोप है कि रंजीत कुमार, मुकेश बनकर परीक्षा में बैठा। परीक्षा पास होने के बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के लिए भोपाल बुलाया गया, जहां भी रंजीत ने मुकेश के नाम से प्रक्रिया पूरी की। मेडिकल कोटा अस्पताल में हुआ।
चयन टेक्नीशियन पद पर हो गया
जुलाई 2025 में चयन सूची जारी हुई और मुकेश का चयन टेक्नीशियन पद पर हो गया। सितंबर 2025 में उसकी ज्वाइनिंग हो गई। उसने दमोह, सागर और जबलपुर में काम भी किया। बाद में अक्टूबर 2025 में उसे प्रशिक्षण के लिए प्रयागराज भेजा गया।
बायोमैट्रिक में खुली पोल
रेलवे नियमों के अनुसार, नई भर्ती का एक वर्ष के भीतर बायोमैट्रिक सत्यापन होता है। 14 नवंबर 2025 को हुए सत्यापन में अंगूठे और चेहरे का मिलान नहीं हो सका। इसके बाद मुकेश बिना सूचना दिए गायब हो गया और बिहार लौट गया।
जबलपुर मंडल की शिकायत पर 2 दिसंबर 2025 को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी एसके राठी के निर्देश पर डीएसपी ए.के. मिश्रा की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुंगेर में दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गूगल से तैयार की गई ‘मिक्स’ फोटो
जांच के दौरान सामने आया कि आवेदन फॉर्म में लगी फोटो गूगल की मदद से एडिट कर तैयार की गई थी, जिसमें मुकेश और रंजीत की तस्वीरों को मिलाया गया था। योजना थी कि पहचान होने पर इसे पुरानी फोटो बताकर बचाव किया जा सके।
सीबीआई अब यह भी जांच कर रही है कि क्या मुकेश या रंजीत ने इसी तरह किसी अन्य अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देकर नौकरी दिलाने में भूमिका निभाई है। फ़िलहाल मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!