अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: मंत्री प्रतिनिधि का भतीजा पुलिस की गिरफ्त में; इतने लीटर शराब जब्त, एक आरोपी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले के आदिवासी बहुल खालवा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से 29 पेटी शराब बरामद की है। सोमवार तड़के रात्रि गश्त के दौरान की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित भाटी के रूप में हुई है, जो क्षेत्र में ढाबा संचालक है। पुलिस के अनुसार वह केंद्रीय मंत्री और सांसद दुर्गादास उइके के प्रतिनिधि के भतीजे के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि मामले में पुलिस ने राजनीतिक संबंधों के बजाय उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की है।
गश्त के दौरान पकड़ी गई शराब से भरी कार
खालवा पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 4 बजे नियमित गश्त के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 29 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 290 लीटर बताई गई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कार में सवार दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी पहचान कोठा गांव निवासी फूलसिंह के रूप में हुई है, जिसकी तलाश जारी है।
ढाबे और किराना दुकान की आड़ में बेचते थे शराब
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अमित भाटी खालवा में नदी किनारे एक ढाबा संचालित करता है। आरोप है कि वहां ग्राहकों को अवैध रूप से शराब उपलब्ध कराई जाती थी।
वहीं फरार आरोपी फूलसिंह कथित तौर पर किराना दुकान की आड़ में शराब बेचने का काम करता था। पुलिस का मानना है कि दोनों आरोपी आदिवासी क्षेत्रों के ढाबों, होटलों और छोटी दुकानों तक शराब पहुंचाने का नेटवर्क चला रहे थे।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
खालवा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जब्त शराब के स्रोत और उससे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।
शराब सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका
प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि बरामद शराब छनेरा क्षेत्र की एक शराब दुकान से लाई गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की खरीदी किस माध्यम से हुई और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि क्या क्षेत्र में ढाबों, होटलों और किराना दुकानों के माध्यम से अवैध शराब बिक्री का कोई बड़ा तंत्र संचालित हो रहा था।
स्विफ्ट कार भी जब्त
थाना प्रभारी जगदीश सिंदिया ने बताया कि पुलिस ने शराब से भरी स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!