वाटर पार्क में बड़ा हादसा: करंट लगने से युवक की मौत; मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बरेला स्थित निसर्ग वाटर पार्क में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे एक युवक की वाटर स्लाइड की रेलिंग में करंट उतरने से मौत हो गई। घटना के बाद वाटर पार्क परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान रांझी झंडा चौक निवासी साजन विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
रेलिंग में फैले करंट की चपेट में आ गया
जानकारी के अनुसार साजन अपने तीन दोस्तों के साथ निसर्ग वाटर पार्क पहुंचा था। इसी दौरान वह वाटर स्लाइड का आनंद लेकर नीचे उतर रहा था, तभी अचानक स्लाइड की लोहे की रेलिंग में फैले करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि करंट का झटका इतना तेज था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिजनों में घटना को लेकर भारी नाराजगी
हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना के बाद वॉटर पार्क प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक तौर पर बिजली लीकेज या सुरक्षा में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। मृतक के परिजनों और दोस्तों में घटना को लेकर भारी नाराजगी है।
वाटर पार्क प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज
सूचना मिलने पर बरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाटर पार्क प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!