एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: 232 यात्रियों से भरी फ्लाइट के इंजन में लगी आग; 6 घायल, मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रविवार (26 अप्रैल) को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट LX147 के टेकऑफ के दौरान इंजन में खराबी आने से उसमें आग लग गई, लेकिन पायलट की सतर्कता से समय रहते उड़ान रोक दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दिल्ली से ज्यूरिख के लिए रवाना होने वाली थी
जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट दिल्ली से ज्यूरिख के लिए रवाना होने वाली थी। विमान रनवे पर टेकऑफ की प्रक्रिया में था, तभी एक इंजन में तकनीकी खराबी आई और आग लग गई।
स्थिति गंभीर होते ही पायलट ने तुरंत टेकऑफ रद्द कर दिया और इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया गया।
6 यात्री घायल
इस घटना में 6 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। विमान में सवार सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया, जबकि कुछ को सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित निकाला गया।
घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल जरूर बना, लेकिन क्रू मेंबर्स ने हालात को नियंत्रित रखा।
232 यात्री थे सवार
अधिकारियों के मुताबिक, Airbus A330 विमान में कुल 228 यात्री और 4 बच्चे सवार थे। टेकऑफ के दौरान सुबह करीब 1:08 बजे इंजन फेल होने के बाद आग लगने की घटना सामने आई। राहत की बात यह रही कि सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।
एयरलाइन का बयान
एयरलाइन ने आधिकारिक बयान में कहा है कि घटना की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। तकनीकी विशेषज्ञ विमान की जांच करेंगे और यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान या होटल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।
एयरलाइन ने सभी यात्रियों से संपर्क बनाए रखने और उन्हें जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!