सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर: शहर छोड़कर भागने की फिराक में था; बकरीद के दिन की थी छात्र की हत्या
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गाजियाबाद।
शहर में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद (19) की रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह शहर से फरार होने की कोशिश कर रहा था।
असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग की
पुलिस का दावा है कि वसुंधरा क्षेत्र में तड़के करीब 4 बजे घेराबंदी के दौरान असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई।
बकरीद के दिन हुई थी छात्र की हत्या
17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या 28 मई को हुई थी। जांच में सामने आया था कि आरोपी असद ने फोन कर सूर्या को बुलाया था। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर चाकुओं से हमला किया गया।
यह बोलकर हमला किया था
मामले से जुड़े एक नाबालिग गवाह के अनुसार वारदात से पहले आरोपी ने कथित तौर पर सूर्या से कहा था, "क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है?" इसके बाद हमला किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसने मामले को और संवेदनशील बना दिया।
मां बोलीं- फोटो दिखाओ, तभी भरोसा होगा
एनकाउंटर की खबर के बाद सूर्या की मां ने कहा कि उन्हें असद की लाश की तस्वीर दिखाई जाए, तभी वे विश्वास करेंगी कि उसका एनकाउंटर हुआ है। उन्होंने अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की।
मंत्री पहुंचे परिवार के घर
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील कुमार शर्मा रविवार सुबह सूर्या के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
तनाव के चलते सुरक्षा बढ़ाई गई
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। विभिन्न संगठनों के लोग सूर्या के घर पहुंचे और प्रदर्शन किया। एहतियात के तौर पर पुलिस और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
10 घंटे चला था विरोध प्रदर्शन
शनिवार को इस मामले को लेकर लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन हुआ था। परिजनों ने पहले अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। बाद में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं मायावती ने भी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!