महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष को इतने करोड़ का मानहानि नोटिस: यौन शोषण और अवैध कब्जे के आरोपों पर भड़के विधायक; इतने दिन में मांगे सबूत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। रतलाम जिले की आलोट सीट से भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने मप्र महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया को 10 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है। यह नोटिस उन बयानों को लेकर भेजा गया है जिनमें बोरासी ने विधायक पर यौन शोषण और अवैध भूमि कब्जे जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। विधायक ने एक स्थानीय टेलीविजन चैनल को भी कानूनी नोटिस भेजा है।
राज्यपाल से शिकायत के बाद छिड़ा विवाद
कुछ दिन पूर्व रीना बोरासी ने भोपाल के लोकभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद मीडिया को दिए बयान में उन्होंने विधायक मालवीय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि एक पीड़ित महिला ने उन्हें शपथपत्र और साक्ष्य सौंपे हैं, जो वे राज्यपाल को देने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने एक महिला का यौन शोषण किया, उसके घर और पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा किया तथा 25-30 गुंडे भेजकर संपत्ति तोड़फोड़ कराई और 70 वर्षीय महिला पर अत्याचार किया। बोरासी ने सरकार और राज्यपाल से विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग भी की थी।
नोटिस में विधायक का पक्ष- राजनीतिक द्वेष का आरोप
एडवोकेट शेखर श्रीवास्तव के माध्यम से भेजे गए इस नोटिस में विधायक की ओर से कहा गया है कि वे एक उच्च शिक्षित और समाज में प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि हैं। रीना बोरासी ने बिना किसी ठोस प्रमाण के केवल चुनावी रंजिश और राजनीतिक द्वेष के चलते उनकी छवि धूमिल करने की मंशा से ये झूठे आरोप लगाए हैं। नोटिस में यह भी कहा गया है कि 'पृथ्वीचक्र' चैनल और सोशल मीडिया पर प्रसारित यह इंटरव्यू एक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है।
7 दिन में सबूत दें, वरना अदालत में मिलेंगे
नोटिस में रीना बोरासी को 7 दिन की मोहलत दी गई है। इस अवधि में उन्हें उन सभी दस्तावेजों और साक्ष्यों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध करानी होंगी जिनके आधार पर आरोप लगाए गए। यदि वे निर्धारित समय में सबूत पेश करने में विफल रहती हैं तो उनके विरुद्ध 10 करोड़ रुपए की दीवानी क्षतिपूर्ति का मुकदमा और आपराधिक मानहानि का केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से इस विवाद के और तूल पकड़ने के आसार हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!