खबर
Top News

महाकाल लोक निर्माण से जुड़ी कंपनी के प्रमुख को झटका: अमेरिका जाने की अनुमति नहीं; यह है पूरा मामला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जून 2026, 1:59 pm
शेयर करें:
महाकाल लोक निर्माण से जुड़ी कंपनी के प्रमुख को झटका

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन/इंदौर।
मध्य प्रदेश जल निगम के बहुचर्चित फर्जी बैंक गारंटी मामले में आरोपी और महाकाल लोक निर्माण से जुड़ी एमपी बाबरिया कंपनी के प्रमुख मनोज बाबरिया को बड़ा झटका लगा है। सीबीआई के विरोध के बाद अदालत ने उन्हें अमेरिका जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। सीबीआई ने अदालत में आशंका जताई कि यदि बाबरिया को विदेश जाने की अनुमति दी गई तो उनके वापस लौटने की संभावना कम है।

67 करोड़ रुपए की कथित फर्जी बैंक गारंटी प्रस्तुत करने का आरोप
गौरतलब है कि मनोज बाबरिया की कंपनी एमपी बाबरिया पर मध्य प्रदेश जल निगम के प्रोजेक्ट्स में करीब 67 करोड़ रुपए की कथित फर्जी बैंक गारंटी प्रस्तुत करने का आरोप है। इस मामले की जांच हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई द्वारा की जा रही है। जांच के बाद दिसंबर 2025 में सीबीआई ने कंपनी प्रमुख मनोज बाबरिया सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

फर्जी बैंक गारंटी कांड में घिरी दो बड़ी कंपनियां
जल निगम के इस चर्चित घोटाले में तीर्थ गोपीकॉन कंपनी और एमपी बाबरिया कंपनी दोनों जांच के दायरे में हैं। आरोप है कि तीर्थ गोपीकॉन ने लगभग 183 करोड़ रुपए की फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर ठेके हासिल किए, जबकि एमपी बाबरिया कंपनी पर 67 करोड़ रुपए की फर्जी बैंक गारंटी जमा करने का आरोप है। मामले में कई अन्य आरोपी भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं।

जमानत के बाद विदेश जाने की तैयारी
मनोज बाबरिया की अग्रिम जमानत याचिका पहले इंदौर जिला अदालत ने खारिज कर दी थी। बाद में हाईकोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ उन्हें राहत प्रदान की। जमानत मिलने के बाद बाबरिया ने अमेरिका जाने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने अदालत को बताया कि उनका अमेरिका में भी व्यवसाय है, परिवार वहीं निवास करता है तथा उन्हें अपने ग्रीन कार्ड के नवीनीकरण सहित पारिवारिक कारणों से वहां जाना आवश्यक है।

सीबीआई ने जताई फरार होने की आशंका
सीबीआई ने अदालत में दलील दी कि मनोज बाबरिया अमेरिका के ग्रीन कार्ड धारक हैं और उनकी पत्नी तथा दोनों बच्चे पहले से वहीं स्थायी रूप से रह रहे हैं। ऐसे में यदि उन्हें विदेश जाने की अनुमति दी जाती है तो वे वापस नहीं लौट सकते। एजेंसी ने यह भी कहा कि उन पर गंभीर आर्थिक अपराध के आरोप हैं और जांच की दृष्टि से उनका देश में रहना जरूरी है। सीबीआई के तर्कों से सहमत होते हुए अदालत ने विदेश यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही बाबरिया की अमेरिका जाने की योजना पर फिलहाल रोक लग गई है।

महेश कुंभानी को भी नहीं मिली राहत
उधर, इसी मामले में जेल में बंद तीर्थ गोपीकॉन कंपनी के प्रमुख महेश कुंभानी को भी हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। मामले में राहुल गुप्ता, फिरोज खान, गोविंद चंद हंसदा, कुंतल अधिकारी, गौरव धाकड़, राकेश जागीरदार सहित कई अन्य आरोपी भी जांच के दायरे में हैं।

महाकाल लोक से जुड़ने के कारण बढ़ी चर्चा
मनोज बाबरिया का नाम उज्जैन के महाकाल लोक निर्माण कार्यों से जुड़ने के कारण भी चर्चा में रहा है। ऐसे में फर्जी बैंक गारंटी प्रकरण में उनके खिलाफ चल रही जांच और विदेश यात्रा पर लगी रोक ने मामले को और अधिक सुर्खियों में ला दिया है। आर्थिक अपराध से जुड़े इस प्रकरण पर अब सभी की नजरें सीबीआई की आगामी कार्रवाई और अदालत में चल रही सुनवाई पर टिकी हुई हैं।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 1 hour ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 2 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 2 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 2 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 2 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 2 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 3 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 3 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 3 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 3 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 3 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 3 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 3 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 3 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 4 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 4 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 4 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!