मध्य प्रदेश की झांकी को मिला ‘मोस्ट ब्यूटीफुल फ्लोट अवॉर्ड’: अमेरिका में गूंजी अहिल्याबाई की गौरवगाथा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की गौरवगाथा अब अमेरिका की सिलिकॉन वैली तक पहुंच गई है। कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट शहर में आयोजित इंडिया-डे परेड एंड फेयर-2026 में मध्य प्रदेश की झांकी को ‘मोस्ट ब्यूटीफुल फ्लोट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
‘एमपी-द इनोवेशन हब’ थीम पर तैयार इस झांकी में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के सुशासन, जनकल्याण, राष्ट्र निर्माण और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में योगदान को प्रदर्शित किया गया।
भारत की स्वतंत्रता के 80वें और अमेरिका की स्वतंत्रता के 250वें वर्ष से जुड़े आयोजनों की शृंखला के तहत हुए इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, परंपरा व मध्य प्रदेश की उपलब्धियों को अमेरिकी धरती पर प्रस्तुत किया गया।
झांकी में दिखा लोकमाता का सुशासन व योगदान... मध्य प्रदेश की झांकी में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन और कार्यों को प्रमुखता से दर्शाया गया। झांकी के जरिये उनके सुशासन, जनकल्याण व धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण में योगदान को प्रदर्शित किया गया था। देश के विभिन्न हिस्सों में मंदिरों के जीर्णोद्धार और निर्माण में अहिल्याबाई की भूमिका को भी झांकी का हिस्सा बनाया गया था।
इंदौर और प्रदेश के लोगों ने लिया हिस्सा
फेस्टिवल ऑफ ग्लोब के चेयरमैन डॉ. रमेश जापरा के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर व मध्य प्रदेश से जुड़े कई लोगों ने हिस्सा लिया। झांकी की ओर से केपी माहेश्वरी, ऋतु माहेश्वरी और अमेरिकंस फॉर हिंदू के प्रेसिडेंट प्रमित माकोड़े ने पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया, सैन फ्रांसिस्को के डॉ. के. श्रीकर रेड्डी भी उपस्थित थे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में झलकी प्रदेश की पहचान
परेड के दौरान टीम मध्य प्रदेश के सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। दीपाली साकल्ले, शीतल गुप्ता, पूजा तिवारी, सोनाली शर्मा, पल्लवी विश्वकर्मा, रैना मराठे, राधिका ठाकुर, राखी चौहान, स्वाति निगम और वंदना गोहिल ने कार्यक्रम में सहभागिता की। टीम ने भारतीय संस्कृति के साथ मध्य प्रदेश की परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को भी प्रस्तुत किया।
संबंधित समाचार

सड़क हादसे में महिला की मौत:मिस्त्री ने पत्नी और साले का नाम लिखकर की आत्महत्या

मंत्री के घर से आधा किमी दूर चाकूबाजी करने वाले धराए:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद जागी पुलिस

महू-इंदौर से माता नगरी के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन:रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

IAS अफसर की कोर्ट का फर्जी आदेश:हाईकोर्ट में पेश कर जमीन कब्जाने की कोशिश; वकील और कंपनी जांच के घेरे में

तलवार लहराकर व्यापारियों को धमकाया, कार फोड़ी:दहशत के बाद लामबंद हुए व्यवसायी; शिकायत देकर लगाई सुरक्षा की गुहार

स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन:सामान्य सर्दी-बुखार में टेस्ट नहीं; मरीज तीन श्रेणियों में बांटे

फ्यूल टैंक में हेरोइन का लॉकर ट्रक में भी गुप्त कैविटी:केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की एमपी और यूपी में कार्रवाई

राशन माफिया का खुलासा:जनता ने दबोचे दो मुनाफाखोर

जिस केस में नपे थे टीआई उसी में बन गए मुलजिम:लोकायुक्त पुलिस ने टीआई सुजीत श्रीवास्वत सहित चार पर दर्ज किया केस

डीजे पर नाचते-नाचते अचानक गिरा युवक:अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; खुशी मातम में बदली

BPSC TRE-4 परीक्षा को लेकर बवाल:छात्रों पर लाठीचार्ज; दौड़ाकर पीटा, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

नक्शा जी+2 का, इमारत जी+3 की... फाइल को किसने दी मंजूरी:2000 वर्गफीट में नियम ताक पर रख खड़ी की मल्टी; निगम अफसरों की भूमिका संदिग्ध

खजराना गणेश को बांधी जाएगी प्रदेश की सबसे बड़ी राखी:वंदे मातरम् थीम में दिखेगी Gen-Z की झलक

राहगीरों से झपटते थे मोबाइल:तेजाजी नगर पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे गिरोह के चार नशेड़ी लुटेरे

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी कार; मां-बेटी की मौत

इंडिगो फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत:अचानक पड़ा मिर्गी का दौरा; प्राथमिक उपचार के बाद किया अस्पताल रेफर

हाईवे पर चलती बस में लगी आग:खिड़कियां तोड़कर कूदे यात्री; बाल-बाल बची कई जानें

बड़ी इंजीनियरिंग चूक:सड़क की जगह खेत में उतर रहा पुल; 30 डिग्री बिगड़ा अलाइनमेंट

हेरिटेज ट्रेन को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह:इतनी अवधि तक सीटें फुल; नॉन-एसी में भी वेटिंग

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत:करोड़ों की लागत से बनेगा ब्रिज; सिंहस्थ 2028 से पहले पूरा करने का लक्ष्य
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!