मध्य प्रदेश ने पार कर लिया 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा: खरीदी के बाद बचा गेहूं भी खरीदेंगे; सीएम डॉ. मोहन यादव
KHULASA FIRST
संवाददाता

स्टॉल बुकिंग से वंचित किसानों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो महीनों से लगातार किसानों को आश्वस्त करते रहे हैं कि सरकार किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कई मंचों से कहा कि जिन किसानों ने स्लॉट बुक करा लिया है, उनसे सरकार पूरा गेहूं खरीदेगी और आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपार्जन भी किया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने इस वर्ष गेहूं खरीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया था। मुख्यमंत्री ने इसे किसानहित में लिया गया बड़ा निर्णय बताते हुए कहा था कि इससे किसानों को अपनी पूरी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने का अवसर मिलेगा।
केंद्र सरकार द्वारा राज्य का उपार्जन कोटा 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किए जाने के बाद सरकार ने खरीदी अभियान को और तेज किया।
खरीदी केंद्रों पर किसानों की भीड़ और लंबित स्लॉट को देखते हुए सरकार ने गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि 23 मई से बढ़ाकर 28 मई कर दी।
मुख्यमंत्री ने कहा जिन किसानों ने निर्धारित अवधि तक स्लॉट बुक कर लिया है, उनका गेहूं 28 मई तक खरीदा जाएगा।
मुख्यमंत्री के प्रयासों पर अफसर लगा रहे पलीता
मुख्यमंत्री किसानों का सारा गेहूं खरीदने की लाख कोशिश करें, लेकिन अफसर हैं कि ऐसा होने नहीं देना चाहते। दरअसल, स्लॉट का खेल किसानों के लिए मुश्किल बना हुआ है।
मुख्यमंत्री जरूर कह रहे हैं कि खरीदी के अंतिम दिन के बाद भी बचा गेहूं खरीदेंगे, लेकिन सच्चाई यह है कि सरकारी कर्मकांड के कारण जिन किसानों के स्लॉट बुक नहीं हो पाए या बुकिंग बंद करके बुक नहीं होने दिए गए, इनमें अधिकांश किसान स्लॉट बुकिंग के चक्रव्यूह के शिकार हो गए हैं।
बार-बार कोशिश के बाद भी स्लॉट की बुकिंग नहीं करवा सके। 5 लाख से अधिक ये किसान पंजीकृत हैं, लेकिन स्लॉट बुकिंग के नाम पर इनका गेहूं नहीं खरीदा जा रहा। अफसरों की मनमानी के चलते ऐसे किसानों को जानबूझकर बुकिंग से वंचित रखा गया है।
भोपाल के किसान लखन लाल ने बताया अफसरों के पास जाते हैं तो वे कहते हैं मंडी में गेहूं भेज दो। खरीदी बंद हो चुकी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश ने इस सीजन में गेहूं खरीदी का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर लिया है।
मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि देश में सबसे अधिक गेहूं उपार्जन करने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश अग्रणी रहा और किसानों के खातों में हजारों करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है।
राजनीतिक नुकसान संभावित
विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा और पंचायत स्तर पर किसान वर्ग को साधने के लिए गेहूं उपार्जन अभियान को सरकार ने प्रतिष्ठा का विषय बनाया।
एक-एक दाना खरीदेंगे और लक्ष्य से अधिक भी खरीदी करेंगे जैसे बयानों के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किसानों में भरोसा पैदा करने की कोशिश की, लेकिन अब यही वचन खरा उतरता नजर नहीं आ रहा।
स्टॉल बुकिंग के नाम पर जिन पंजीकृत किसानों की बुकिंग नहीं होने दी गई, उनसे गेहूं नहीं खरीदने से सरकार को राजनीतिक नुकसान होगा। इन दिनों यह बहस का विषय है कि सरकार जानबूझकर बचे हुए किसानों का गेहूं नहीं खरीद रही।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!