नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्यप्रदेश: कई शहरों में पारा 46°C के पार; 41 जिलों में लू का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह 9 से 11 बजे के बीच ही कई शहरों का तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।
31 मई तक चरम पर रहेगी गर्मी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 31 मई तक प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर रहेगी और कई जिलों में लू से लेकर तीव्र लू तक का असर देखने को मिलेगा। सबसे ज्यादा असर बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में दिखाई दे रहा है।
तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
खजुराहो और नौगांव में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कई जिलों में पारा 46 डिग्री के पार जा सकता है। 23 मई के लिए निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और सतना में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
सावधानी बरतने की सलाह दी
इन जिलों में दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाएं लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
इसके अलावा ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, रीवा, सीधी, सिंगरौली और शहडोल सहित 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है।
20 जिलों में येलो अलर्ट जारी
राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, खंडवा, खरगोन, सीहोर, रायसेन और जबलपुर समेत करीब 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जिसके बाद गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है। अनुमान है कि नौतपा के दौरान प्रदेश के कई शहरों में तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा।
घर से बाहर निकलने से बचे
मौसम वैज्ञानिकों ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
जल संकट गहराने की भी आशंका
भीषण गर्मी के कारण प्रदेश में पानी की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते कई इलाकों में जल संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और विशेषज्ञों ने लोगों से पानी बचाने और जरूरत के अनुसार ही उपयोग करने की अपील की है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!