बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे मधुर भंडारकर: भस्म आरती में दिखे भावुक; अभिनेता जय भानुशाली और अभिनेत्री आरती सिंह भी रहे साथ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, अभिनेता जय भानुशाली और अभिनेत्री आरती सिंह सोमवार तड़के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन-पूजन किया। तीनों ने नंदी हॉल में बैठकर आरती का लाभ लिया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भक्ति में रमे नजर आए।
भस्म आरती में भाग लिया
सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे तीनों कलाकारों ने भस्म आरती में भाग लिया। आरती के दौरान वे पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने नंदी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की। भस्म आरती होने के बाद चांदी द्वार से जल अर्पित कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत भी किया गया।
संतोष और आध्यात्मिक शांति का अनुभव : मधुर भंडारकर
दर्शन के बाद मधुर भंडारकर ने कहा कि वे 20 से 22 वर्षों से महाकाल मंदिर में दर्शन करने आते रहे हैं और हर साल भस्म आरती में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद फिर से भस्म आरती में शामिल होकर उन्हें बेहद संतोष और आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि महाकाल लोक (कॉरिडोर) बनने के बाद मंदिर परिसर में काफी सकारात्मक बदलाव दिखाई देते हैं और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं पहले से बेहतर हुई हैं।
जीवन में सकारात्मक परिवर्तन
अभिनेता जय भानुशाली ने बताया कि आरती सिंह उनकी बेहद करीबी मित्र हैं और उनके आग्रह पर ही वे महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने उज्जैन आए। उन्होंने कहा कि आरती हमेशा बताती हैं कि जो व्यक्ति बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करता है, उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। इसी भावना के साथ वे भी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!