पहचान छिपाकर नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया: सुनसान मैदान में ले जाकर किया दुष्कर्म; पीड़िता ने की आरोपी की चप्पल से पिटाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर दोस्ती और पहचान छिपाकर एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की रहने वाली 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ आरोपी ने सुनसान मैदान में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पहचान बदलकर जाल में फंसाया
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर की रहने वाली छात्रा की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से हुई थी।
छत्तीसगढ़ से लाया इंदौर
युवक ने खुद को 'साजन' बताकर लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसलाकर घर से भागने के लिए राजी कर लिया। 20 मई को आरोपी नाबालिग को लेकर इंदौर पहुंचा।
मैदान में की ज्यादती
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दिनभर छात्रा को शहर में घुमाता रहा। रात होने पर वह उसे कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र के एक सुनसान और खाली मैदान में ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
रेलवे स्टेशन पर की मारपीट
अगले दिन आरोपी छात्रा को लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी ने स्टेशन पर ही छात्रा के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्टेशन पर हंगामा देख वहां मौजूद हिंदूवादी संगठन (बजरंग दल) के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने छात्रा से पूछताछ की।
जांच में हुआ खुलासा
पूछताछ के दौरान जब पीड़िता ने आपबीती सुनाई, तब यह चौंकाने वाला सच सामने आया कि 'साजन' बनकर बात करने वाले युवक का असली नाम दानिश खान है। सच्चाई सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं ने तुरंत परदेशीपुरा पुलिस को मामले की सूचना दी और छात्रा को थाने लेकर पहुंचे। इतना ही नहीं आरोपी की पीड़िता ने चप्पल से पिटाई की।
संबंधित समाचार

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!