लक्की शर्मा हुआ अनलकी: अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर मिला नोटिस; नियम-कायदों का खुला उल्लंघन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छ और प्रतिबद्ध पत्रकारिता के प्रति पूर्णत: समर्पित खुलासा फर्स्ट में छपी एक और खबर पर नगर निगम ने एक्शन लिया है। कनाड़िया मेनरोड पर कुख्यात और भ्रष्ट बिल्डर लक्की शर्मा द्वारा बनाए गए अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को लेकर नगर निगम ने नोटिस जारी कर दिया है। उसे तीन दिन में जवाब देने और अवैध निर्माण को तोड़ लेने का निर्देश दिया गया है। खुलासा फर्स्ट ने लक्की शर्मा की कारगुजारी का बेखौफ होकर खुलासा किया था।
उल्लेखनीय है कि लक्की शर्मा ने न केवल कनाड़िया रोड पर बल्कि बायपास पर भी अनेक अवैध निर्माण बना लिए और बना रहा है जिनमें एमओएस नहीं छोड़ा गया है। यानी एमओएस की जमीन को भी वो खा गया है। यही नहीं, लक्की शर्मा ने नियम-कायदों का खुला उल्लंघन भी किया है।
ताजा मामला कनाड़िया बायपास का है जहां उसने ग्रुप हाऊसिंग के तहत अवैध बंगले बनाए हैं, जिनमें कार खड़ी करने की जगह भी नहीं छोड़ी है। ये बंगले मिलनग्रीन कॉलोनी में ग्रुप हाउसिंग के तहत बने हैं जो 950 से 2000 स्क्वेयर फीट तक के हैं।
उसका ये प्रोजेक्ट पूरी तरह अवैध इसलिए है, क्योंकि ये बिना अनुमति के हैं और नियमों के विरुद्ध बीच की दीवार एक ही है जबकि हर बंगले की अपनी दीवार बनना चाहिए। यहां वो करीब 12 बंगले बनाए हैं, जिनमें एमओएस नहीं छोड़ा गया है।
स्थिति ये है कि कार पार्किंग की जगह भी नहीं है जिसका नतीजा ये है कि इसमें रहने वालों को अपनी कार सड़क पर पार्क करना पड़ेगी, जो पूरी तरह असुरक्षित और असुविधाजनक होगा। अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लक्की शर्मा ये बंगले 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपए तक की कीमत में बेच रहा है।
लक्की ने बायपास पर सिटाडेल माल के पास शंखेश्वर पार्श्वनाथ सिटी में भी ऐसे ही ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत बंगले बनाए हैं, जिनमें न एमओएस है न अन्य सुविधाएं। खरीदार तो परेशान होंगे ही, आसपास के लोगों को भी समस्याएं होंगी। निगम को करोड़ों का चूना लगा रहा है, वो अलग ही है।
लक्की शर्मा ने संचार नगर में जेएमबी यानी जैन मिठाई भंडार की बड़ी दुकान की गली में भी 1500 स्क्वेयर फीट पर एक बंगला बनाया है वो भी इन्हीं कारणों से पूरी तरह अवैध है। लक्की शर्मा द्वारा आलोक नगर में दो प्लॉटों को जोडक़र बनाई जा रही अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का खुलासा भी खुलासा फर्स्ट ने बेझिझक होकर किया था।
इसमें उसने जी+2 के स्थान पर जी+3 का निर्माण कर लिया है जिसकी अनुमति नहीं है। पूरे कॉम्प्लेक्स में भ्रष्ट बिल्डर लक्की शर्मा ने न तो कोई एमओएस छोड़ा न अन्य नियमों का पालन किया। जो कॉम्पलेक्स बनाया है, उसमें ग्राउंड कवरेज भी नहीं है और शुद्ध हवा-पानी आने के इंतजाम भी नहीं हैं।
लक्की शर्मा ने नीचे दुकानें बनाई हैं और ऊपर ऑफिस बना लिए हैं और बेच रहा है। इस तरह क्षेत्र की शांति, ट्रैफिक और नियम-कायदों को बेचकर अपनी तिजोरी भर रहा है। उसने पास में एक अन्य बिल्डिंग भी बनाई है जिसमें भी न एमओएस छोड़ा है और न अन्य नियमों का पालन किया है।
यहां भी दुकानें बनी हैं जिनमें एक दुकान येवले की चाय की दुकान है जिस पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रहती है जिनके वाहनों के कारण रहवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लक्की की एक और बिल्डिंग जिसमें जेएमबी यानी जैन मिठाई भंडार की दुकान चल रही है, वहां भी यहीं हाल है। उसने इन अवैध निर्माणों में प्रकोष्ठ भी बना डाले हैं जबकि इसकी कोई अनुमति नहीं है। कोई पार्किंग की जगह नहीं है। नतीजा ये कि लोग परेशान हैं।
नोटिस दिया है, तीन दिन में जवाब मांगा है- मामले में जोन 19 के भवन अधिकारी विशाल राठौर ने बताया कि लक्की शर्मा को तीन दिन का नोटिस दिया है कि वो जवाब दे और अपना अवैध निर्माण हटाए। यदि नहीं हटाएगा, तो निगम रिमूवल कार्रवाई करेगा। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बिना अधिकारियों की शह केे कैसे हो गया अवैध निर्माण
इस मामले में सवाल ये है कि बिना अधिकारियों की शह के आखिर भ्रष्ट बिल्डर लक्की शर्मा इतना बड़ा अवैध निर्माण कैसे खड़ा कर सकता है? जाहिर है कि उसकी निगम अधिकारियों के साथ मिलीभगत है।
क्या क्षेत्र के भवन अधिकारी-भवन निरीक्षक को उसका अवैध निर्माण नजर नहीं आया? ऐसा कैसे हो सकता है कि निर्माण होता रहे और निगम के अधिकारियों को पता न चले। जाहिर है कि कहीं न कहीं किसी की शह तो है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!