एमओएस खाकर मिलन ग्रीन्स में 20 अवैध बंगले तान चुका लक्की शर्मा: टीएनसी और निगम की अनुमति भी नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया रोड के भ्रष्ट बिल्डर लक्की शर्मा ने अवैध कॉम्प्लेक्स ही नहीं बनाया, बायपास पास मिलन ग्रीन्स कॉलोनी में 20 अवैध बंगले भी बनाए हैं जिनमें न एमओएस है और न किसी तरह की कोई अनुमति है।
रेरा अप्रूवल के अलावा, टीएनसी और निगम की अनुमति भी नहीं है। एमओएस न छोड़ने के शौकीन लक्की शर्मा की पैसों की हवस का नतीजा ये निकलेगा कि इसमें रहने वालों को अपने वाहनों की पार्किंग सड़क पर करना होगी जो पूरी तरह असुरक्षित होगी।
उल्लेखनीय है कि भ्रष्ट बिल्डर लक्की शर्मा ने आलोक नगर में दो प्लॉटों को जोड़करर कमर्शियल कॉम्पलेक्स बनाया था जिस पर उसे निगम ने नोटिस भी दिया था। अब पता चला है कि उसने कनाड़िया बायपास पार मिलन ग्रीन्स कॉलोनी ग्रुप हाउसिंग योजना के तहत काटी है, जिसमें 20 बंगले बनाए हैं।
ये कॉलोनी करीब 8 एकड़ में है। यहां 950 से 1200 स्क्वेयर फीट पर बंगले बने हैं जिनमें से एक में भी एमओएस नहीं छोड़ा है। अन्य सुविधाएं भी नहीं दी गई हैं जिसका नतीजा ये होगा कि जो भी ये बंगले क्रय करेगा उसे अपने वाहनों की पार्किंग सड़क पर करना होगी। इससे न केवल वाहन असुरक्षित रहेंगे बल्कि आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ट्रैफिक की समस्या पैदा होगी वो अलग ही है। इन बंगलों के निर्माण में भी लक्की शर्मा ने बड़ी कारस्तानी की है। दो बंगलों के बीच दीवार एक ही है, जबकि ये अलग-अलग होना चाहिए।
ये दीवार भी आठ इंची ही है जो नियम विरुद्ध है। ये बंगले जी+1 के हैं और ऊपर टॉवर है, लेकिन रहने वाले को भारी मुसीबतें झेलना होगी। लक्की शर्मा इन बंगलों को 1.20 करोड़ से 1.50 करोड़ तक या इससे अधिक कीमत में बेच रहा है।
लक्की शर्मा ने सुविधाएं न देकर और एमओएस-ग्राउंड कवरेज न छोड़कर अपनी तिजोरी तो भर ली, लेकिन नियम-कायदों की धज्जियां उड़ाकर रख दी। कनाड़िया रोड के इस भ्रष्ट बिल्डर लक्की शर्मा अपने सभी अवैध निर्माण बेचकर बाहर हो गया है और अब जिन लोगों ने ये प्रापर्टी खरीदी है, वे परेशान होंगे।
लक्की शर्मा ने तो अपनी तिजोरी भर ली, लेकिन उन लोगों की संपत्ति पर तलवार लटक गई है, जिन्होंने यहां अपने जीवनभर की जमा पूंजी लगा रखी है। सूत्रों का कहना है कि एक पार्षद और एक एमआईसी सदस्य उसके इस भ्रष्टाचार में मदद कर रहे हैं। उस पर कोई कार्रवाई भी नहीं होने दे रहे हैं।
कार खड़ी करने की जगह भी नहीं छोड़ी
लक्की शर्मा ने कनाड़िया बायपास पर ग्रुप हाऊसिंग के तहत मिलन ग्रीन्स में जो अवैध 20 बंगले बनाए हैं, जिनमें कार खड़ी करने की जगह भी नहीं छोड़ी है। ये बंगले 950 से 2000 स्क्वेयर फीट तक के हैं।
उसका ये प्रोजेक्ट पूरी तरह अवैध इसलिए है, क्योंकि ये बिना अनुमति के हैं और नियमों के विरुद्ध बीच की दीवार एक ही है, जबकि हर बंगले की अपनी दीवार बनना चाहिए।
नतीजा ये है कि इसमें रहने वालों को अपनी कार सड़क पर पार्क करना पड़ेगी जो पूरी तरह असुरक्षित और असुविधाजनक होगा। अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
लक्की शर्मा ये बंगले 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपए तक की कीमत में बेच दिए हैं। लक्की ने बायपास पर सिटाडेल माल के पास शंखेश्वर पार्श्वनाथ सिटी में भी ऐसे ही ग्रुप हाऊसिंग प्रोजेक्ट के तहत बंगले बनाए हैं, जिनमें न एमओएस है और अन्य सुविधाएं।
खरीददार तो परेशान होंगे ही, आसपास के लोगों को भी समस्याएं होंगी। निगम को करोड़ों का चूना लगा रहा है, वो अलग ही है। लक्की शर्मा ने संचार नगर में जेएमबी यानी जैन मिठाई भंडार की बड़ी दुकान की गली में भी 1500 स्क्वेयर फीट पर एक बंगला बनाया है वो भी इन्हीं कारणों से पूरी तरह अवैध है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!