खबर
Top News

लव जिहादी ने नाबालिग हिंदू लड़की को इंदौर बुलाकर कर दिया दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती और शादी का झांसा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 मई 2026, 4:03 pm
शेयर करें:
लव जिहादी ने नाबालिग हिंदू लड़की को इंदौर बुलाकर कर दिया दुष्कर्म

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लव जिहादी द्वारा अपनी पहचान छिपाते हुए सोशल मीडिया पर नाबालिग हिंदू लड़की से दोस्ती करने व शादी का झांसा देकर इंदौर बुलाकर दुष्कर्म करने के मामले का खुलासा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस तक पहुंचाया।

वहीं आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया। परदेशीपुरा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दानिश उर्फ साजन के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर (छत्तीसगढ़) निवासी 10वीं कक्षा की छात्रा की इंस्टाग्राम के जरिये करीब डेढ़ महीने पहले बहराइच (उत्तर प्रदेश) निवासी साजन नामक युवक से दोस्ती हुई थी। पीड़िता के पिता का निधन हो चुका है और घर में मां व छोटी बहन है।

पीड़िता ने बताया आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर उससे प्रेम संबंध बनाए और कहा कि इंदौर आ जाओ, हम शादी कर लेंगे और साथ रहेंगे। आरोपी के झांसे में आकर नाबालिग 18 मई की शाम अंबिकापुर से ट्रेन में बैठी और 20 मई की सुबह इंदौर रेलवे स्टेशन पर उतरी। यहां आरोपी उसे लेने पहुंचा। दोनों दिनभर शहर में घूमते रहे।

पहले एक नाबालिग को 50 हजार में बेच चुका लव जिहादी दानिश!
बजरंगदल के अन्नू गहलोद ने आरोप लगाया कि आरोपी लव जिहादी दानिश उर्फ साजन पूर्व में भी एक नाबालिग को औरंगाबाद ले जाकर 50 हजार रुपए में बेच चुका है। वह इस पीड़िता को भी औरंगाबाद ले जाने की साजिश रच रहा था।

हालांकि कार्यकर्ताओं की सक्रियता के चलते वह अपने यह मंसूबे पूरे करने से पहले ही धरदबोचा गया। इस पूरे घटनाक्रम में बजरंगदल के अंकित मौर्य, जयेश मौर्य, आनंद गेहलोत, सागर शिंदे, सागर लपकनिया, विकास कश्यप, विशाल शिंदे, आशू खत्री, अरविंद कैथवास आदि का सहयोग रहा।

दुष्कर्म के बाद बताई पहचान
पीड़िता का आरोप है कि रात करीब 9 बजे आरोपी उसे कुलकर्णी नगर स्थित सुनसान मैदान में ले गया, जहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन ले गया, जहां अपना असली नाम दानिश बताया और कहा वह मुस्लिम है।

यह सुनते ही वह घबरा गई और साथ जाने से मना कर दिया। दोनों के बीच विवाद हुआ तो आरोपी ने हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों ने हस्तक्षेप किया। मामला बजरंग दल कार्यकर्ताओं तक पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की और पीड़िता के साथ परदेशीपुरा थाने पहुंचे, जहां पूरी घटना पुलिस को बताई।

मामले को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के जरिये लव जिहादी खुद को हिंदू बताते हुए हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर इस तरह की घिनौनी हरकतें करते हैं।

लगातार सामने आ रही इस तरह की घटनाओं को देखते हुए लगता है कि कथित रूप से ऐसे गिरोह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, जिन पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

संबंधित समाचार

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई
Top News

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

6 minutes ago
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन
Top News

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

13 minutes ago
सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी
Top News

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

14 minutes ago
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन
Top News

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

about 1 hour ago
महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें
Top News

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

about 1 hour ago
साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम
Top News

साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम:पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित

about 1 hour ago
दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक
Top News

दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक:सात दिनों में पुलिस ने क्या किया?

about 1 hour ago
शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Top News

शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत:यहां बनेगा 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न; वाहनों का दबाव होगा कम

about 2 hours ago
दशहरे की रंजिश में दहला गांव
Top News

दशहरे की रंजिश में दहला गांव:दो पक्षों में चली गोलियां; जमकर हुआ पथराव

about 2 hours ago
किसान की बेरहमी से हत्या
Top News

किसान की बेरहमी से हत्या:खेत में जाते समय घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

about 2 hours ago
कांग्रेस की चुनावी तैयारी
Top News

कांग्रेस की चुनावी तैयारी:500 महिलाओं की बनाई सूची; चुनाव लड़ने की इच्छुक उम्मीदवार को देगी ट्रेनिंग

about 2 hours ago
रास्ते में टकराई तो गुस्साए लोगों ने कर दी तोड़फोड़
Top News

रास्ते में टकराई तो गुस्साए लोगों ने कर दी तोड़फोड़:सुबह नौकरी मांगने पहुंचा और रात को चुरा ले गया स्कूल बस

about 2 hours ago
फिटनेस, जल संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश
Top News

फिटनेस, जल संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश:20 हजार से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़; मुख्यमंत्री ने कहा- नशे को कहें ना, फिटनेस को कहें हां

about 2 hours ago
ठेकेदार के घर में ही है चोर
Top News

ठेकेदार के घर में ही है चोर:मामला हाईटेक तिजोरी से करीब दो किलो सोने और हीरे के आभूषण सहित डेढ़ करोड़ से ज्यादा की चोरी का

about 2 hours ago
मामा का गैंगस्टर से याराना, जनता बन रही मामू
Top News

मामा का गैंगस्टर से याराना, जनता बन रही मामू:ये है भाजपा पार्षद का असली चाल, चरित्र व चेहरा

about 2 hours ago
शहर में पानी का संकट
Top News

शहर में पानी का संकट:नगर निगम की निगरानी व्यवस्था फेल; पाइप से रोज धोई जा रही है गाड़ी, गेट और सड़क...

about 3 hours ago
भोजन में भ्रष्टाचार का कीड़ा
Top News

भोजन में भ्रष्टाचार का कीड़ा:पड़ताल में मल्हाराश्रम में बदहाल हॉस्टल, घटिया भोजन और वसूली के आरोपों का खुलासा

about 3 hours ago
शादी और बच्चों की संख्या पर भाजपा विधायक का बड़ा बयान
Top News

शादी और बच्चों की संख्या पर भाजपा विधायक का बड़ा बयान:रामेश्वर हो या अब्दुल्ला; सभी के लिए समान हो कानून

about 3 hours ago
11 शहरों की साइबर ठगी से जुड़े तार
Top News

11 शहरों की साइबर ठगी से जुड़े तार:न नौकरी, न कारोबार; फिर खाते में कहां से आए लाखों?

about 4 hours ago
घर की बिजली से चला रहे कारोबार तो हो जाएं सावधान
Top News

घर की बिजली से चला रहे कारोबार तो हो जाएं सावधान:पुराने बिलों का अंतर भी वसूलेगी कंपनी

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!