इंदौर के पास इस जिले में फैक्ट्री में जोरदार धमाका: अब तक इतने लोगों की मौत; कई लोग झुलसे, हालत गंभीर, घायलों को जिला अस्पताल भेजा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, देवास।
देवास जिले के टोंककलां स्थित एक पटाखा फैक्ट्री बुधवार को भीषण धमाका होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ के बुरी तरह झुलसने की भी खबर है। यह भी सूचना मिली है कि पटाखा फैक्ट्री के लायसेंसी अनिल मालवीय को बैरागढ़ से पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रवाना किया गया है। यह पता नहीं चला है कि फैक्ट्री में किस कारण धमका हुआ है। इलाके में काफी देर तक धमाके गूंजते रहे। पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया था। काफी देर तक अफरातफरी का आलम रहा। अभी तक की
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। ब्लास्ट के कारण और घायलों की सही संख्या की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस हादसे में घायलों की स्थिति और धमाके की वजह को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। दूसरी ओर कंपनी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
अपुष्ट जानकारी के अनुसार इस घटना में कुछ और लोगों की जान भी चली गई है। घटना के विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। जानकारी के अनुसार टोंककलां एबी रोड पर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। जैसे ही धमाका हुआ लोग भयभीत हो गए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!