लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिंगरौली।
रीवा लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को सिंगरौली में कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के बड़े बाबू दिनेश कुमार श्रीवास्तव को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
आरोप है कि वह विभाग के पूर्व कर्मचारी की मृत्यु के बाद उनके बेटे को मिलने वाली बीमा राशि जारी कराने के बदले रिश्वत मांग रहे थे।
ऑनलाइन दुकान में ट्रैप कार्रवाई की
लोकायुक्त टीम ने बैढ़न बस स्टैंड तिराहे के पास स्थित एक ऑनलाइन दुकान में ट्रैप कार्रवाई की। शिकायतकर्ता की शिकायत पर जांच के बाद टीम ने यह कार्रवाई की है।
पिता की मौत के बाद मिलने थे ₹70 हजार
शिकायतकर्ता रंजन साकेत के मुताबिक, उनके पिता रामकृष्ण साकेत सिंचाई विभाग से करीब दो साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे।
लगभग डेढ़ साल पहले उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद परिवार को विभाग से बीमा के 70 हजार रुपये मिलने थे।
रंजन का आरोप है कि बीमा राशि जारी कराने के लिए उन्होंने विभाग में पदस्थ बड़े बाबू दिनेश कुमार श्रीवास्तव से संपर्क किया।
इस दौरान उनसे 4 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके पास रिश्वत देने के लिए पैसे नहीं थे।
इसके बाद उन्होंने रीवा लोकायुक्त कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत की जांच के बाद बिछाया जाल
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई करने वाले निरीक्षक एस. राम मरावी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई।
रिश्वत मांगने की बात सही पाए जाने के बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई।
ऑनलाइन दुकान में रिश्वत लेते पकड़ा
गुरुवार को बैढ़न बस स्टैंड तिराहे के पास स्थित एक ऑनलाइन दुकान में लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की।
यहां दिनेश कुमार श्रीवास्तव को कथित तौर पर 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्रवाई के बाद सिंचाई विभाग में हलचल मच गई। लोकायुक्त पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
संबंधित समाचार

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार:बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!