खबर
Top News

लोकायुक्त की कार्रवाई: अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जनवरी 2026, 6:43 pm
शेयर करें:
लोकायुक्त की कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, सागर।
लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के अधीक्षण यंत्री एस.एल. बाथम को रिश्वत मामले में पकड़ा है। पहली किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपए लेते समय लोकायुक्त की टीम ने ड्राइवर को रंगेहाथ दबोच लिया।

6 लाख रुपए की मांगी थी रिश्वत
आरोपी अधिकारी ने ठेकेदार से अधूरे कार्यों को दोबारा शुरू कराने और पुराने बिलों का भुगतान कराने के बदले कुल 6 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

काम के बदले मांगी गई थी रिश्वत
शिकायतकर्ता शैलेष कुमार, निवासी बिहार, ने जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना में सागर और केसली विकासखंड के कई गांवों में पाइपलाइन और टंकी निर्माण का ठेका लिया था। वे वर्ष 2022 से इस परियोजना पर काम कर रहे थे।

3.5 प्रतिशत की मांग की
शासन स्तर पर कार्यों का पुनः निरीक्षण होने के बाद अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए राशि स्वीकृत की गई। इन्हीं कार्यों को दोबारा शुरू करने के आदेश और लंबित भुगतान के लिए जब ठेकेदार PHE कार्यालय पहुंचा, तो अधीक्षण यंत्री ने उससे स्वीकृत राशि का करीब 3.5 प्रतिशत यानी 6 लाख रुपए रिश्वत की मांग कर दी।

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
रिश्वत से परेशान ठेकेदार ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर बुधवार को ट्रैप टीम गठित की गई।ठेकेदार को पहली किस्त के रूप में 1.50 लाख देकर भेजा गया।

अधीक्षण यंत्री एस.एल. बाथम ने खुद पैसे लेने के बजाय अपने ड्राइवर फूल सिंह यादव को बुलाया। ठेकेदार को गाड़ी में बैठाकर रिश्वत लेने की योजना बनाई गई। जैसे ही ड्राइवर ने रिश्वत की रकम ली, लोकायुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
लोकायुक्त निरीक्षक कमल सिंह उईके ने बताया कि अधूरे कार्यों के आदेश और पुराने बिलों के भुगतान के बदले 6 लाख रुपए की मांग की गई थी। पहली किस्त लेते समय कार्रवाई की गई है। अधीक्षण यंत्री और उनके ड्राइवर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

किसने महिलाओं से की अपील
Top News

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

4 minutes ago
पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत
Top News

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

16 minutes ago
‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप
Top News

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

25 minutes ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
आरक्षक से साइबर ठगी
Top News

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

about 1 hour ago
चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
Top News

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

about 1 hour ago
प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं
Top News

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

about 1 hour ago
म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा
Top News

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

about 1 hour ago
शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा
Top News

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

about 2 hours ago
नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा
Top News

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

about 2 hours ago
दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत
Top News

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

about 2 hours ago
दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 20 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 20 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 20 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 20 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 20 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 20 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 20 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 20 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!