विकास के लिए कर्जा और उसी की उड़ा रहे धज्जियां: कॉलोनी का रास्ता किया ब्लॉक; रहवासी परेशान, मजबूरन सिग्नल पर जाना पड़ रहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

गार्डन की जाली वाली रेलिंग उखाड़ कर दी बैरिकेडिंग
अंशुल पंडित खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्या सरकार के कर्ज लेने के बाद भी बैरिकेड्स का टोटा पड़ रहा है। हेलमेट और लोगों की जागरूकता के नाम पर खुली लूट चल रही है। पब्लिक ही अब तो हताश हो गई ये कैसी जागरूकता? वास्तविकता में तो अब सच में जनता जागरूक हो गई है कि सरकार द्वारा कर्ज पर कर्ज लेने के बाद भी प्रदेश सरकार के पास कोष में कमी इतनी है कि हेलमेट के नाम पर लूट मचा रखी।
आमजन को इतनी बाधाएं पहले ही ट्रैफिक समस्याओं से जूझने में आ रही हैं। सिग्नल पर चेकिंग की लूट इतनी हो रही है कि सरकार के पास अब तो बैरिकेड्स का भी टोटा पड़ गया है।
चाणक्यपुरी चौराहा पर इन दिनों ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार गार्डन की जालियों वाली रेलिंग उखाड़कर बैरिकेडिंग कर दी गई है, जिससे कॉलोनी की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर लेफ्ट टर्न भी रोक दिया गया है, जो नीतिगत रूप से उचित नहीं बताया जा रहा।
लेफ्ट टर्न बंद होने के कारण कार चालकों को मजबूरन सिग्नल तक जाना पड़ रहा है, जिससे ट्रैफिक सिग्नल पर दबाव बढ़ गया है। इतना ही नहीं, कॉलोनी में आने-जाने वाले लोगों को भी सिग्नल से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिसके कारण चौराहे पर जाम की स्थिति बन रही है।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान पुलिस द्वारा हेलमेट चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के बजाय इससे और अधिक अव्यवस्था उत्पन्न हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति का संज्ञान लेकर उचित समाधान किया जाए, ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो सके।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!