लिव-इन पार्टनर के साथ यह क्या कर दिया: दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा; आरोपी ने खुद क्यों जान दे दी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित सोनागिरी सी-सेक्टर में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक व्यक्ति ने विवाद के दौरान अपनी महिला साथी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। महिला को मृत समझकर आरोपी ने खुद के गले और पेट पर चाकू से वार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
पांच वर्ष पहले हो चुका पत्नी का निधन
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया के रूप में हुई है, जो निजी वाहन चालक था और सोनागिरी की झुग्गी बस्ती में रहता था। उसकी पत्नी की करीब पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। उसी क्षेत्र में रहने वाली कल्पना भारती पिछले कुछ समय से उसके साथ लिव-इन में रह रही थी। कल्पना अपने पति से अलग रह रही है और घरेलू काम कर जीविकोपार्जन करती है।
किसी बात पर हुआ विवाद
रविवार सुबह करीब 11 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान लक्ष्मण ने हथौड़े से कल्पना के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला को मृत समझकर उसने चाकू से अपना गला रेता और पेट में भी कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए। वारदात में इस्तेमाल चाकू को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी में भेजा गया है।
चरित्र संदेह बना विवाद की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लक्ष्मण अपनी साथी के चरित्र पर शक करता था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस इस एंगल सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।
महिला की हालत गंभीर
गंभीर रूप से घायल कल्पना भारती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!