लिट वूमेंस चौक की पहली राउंड टेबल काॅन्फ्रेंस: इकोनॉमिक इंडिपेंडेंस और मेंटल वेलनेस फॉर वूमेन विषय पर विस्तार से हुई चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लिटचौक के विशेष प्रकल्प लिट वूमेंस चौक के तहत 'इकोनॉमिक इंडिपेंडेंस और मेंटल वेलनेस फॉर वूमेन' विषय पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही प्रबुद्ध महिलाओं ने सहभागिता कर विचार प्रकट किए।
विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं हुई शामिल
कॉन्फ्रेंस में पत्रकारिता, चिकित्सा, शिक्षा, ब्यूटी, रक्षा, वकालत, उद्यम, स्वास्थ, सामाजिक कार्य, पर्यावरण, साहित्य के क्षेत्रों में सक्रिय 20 महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया।
सभी ने आर्थिक स्वतंत्रता, पारिवारिक पृष्ठभूमि में स्त्रियों की भूमिका, स्त्री सशक्तिकरण, भारतीय महिलाओं के जीवन की चुनौतियां, आर्थिक साक्षरता और मनी मैनेजमेंट जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। 3 घंटे तक हुई इस चर्चा में कई अहम पहलू सामने आए।
फाइनेंशियल मैनेजमेंट जरूरी
महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता के विषय में सीए किमीशा सोनी ने कहा कि महिलाओं को अपने पैसे कमाने के साथ साथ उन्हें किस जगह इन्वेस्ट करना है और भविष्य उसका सही से इस्तेमाल कैसे करना है यह जानना भी आवश्यक है। फाइनेंशियल मैनेजमेंट हर महिला के लिए बहुत आवश्यक है।
सेहत को नजरअंदाज न करें
डॉ स्वाति भार्गव ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ का सेहतमंद होने अतिआवश्यक है। अक्सर हम अपनी व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखते है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भविष्य में कई चुनौतियां खड़ी कर सकता है।
स्वतंत्रता से लें फैसले
पंजाब ज्वेल्स की फाउंडर अनुभा आनन्द ने महिलाओं के हक और आत्मनिर्भरता पर बात करते हुए कहा कि घर हो या ऑफिस हर जगह महिलाओं के विचार सुनना और उन्हें डिसीजन मेकिंग में शामिल करना बहुत जरूरी है।
हमें बचपन से ही बच्चियों में यह आदत विकसित करनी होगी की वह भी घर और काम के महत्वपूर्ण फैसलों में भागीदारी और और स्वतंत्रता से अपने विचार प्रकट करें।
लड़कियों को मजबूत बनाना जरूरी
लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीथा गांगुली ने कहा कि बचपन से ही लड़कियों को मजबूत बनाना समाज की जिम्मेदारी है। उन्हें सिर्फ एक दायरे में बांधना और उन्हें कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित कर देना समाज के विकास में बहुत बड़ी बाधा है।
जो चाहती हैं वह खुद करें
अरबिंदो ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन चानी त्रिवेदी ने महिलाओं के आत्मनिर्भरता विषय पर बात करते हुए कहा कि हर लड़की के लिए आत्मनिर्भरता सबसे जरूरी है। हमें इस भ्रम को अपनी बच्चियों के मन से निकालना होगा कि उनके लिए कोई राजकुमार आएगा और उनकी हर इच्छा पूरी करेगा। उन्हें यह सीखना जरूरी है कि आप जो चाहती हैं, वो खुद कर सकती हो।
आर्थिक समझ जरूरी
एडवोकेट दृष्टि रावल ने आर्थिक विकास और महिलाओं के अधिकार पर बात करते हुए कहा कि आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत महिलाओं का आर्थिक विकास और उसके साथ फाइनेंशियल मैनेजमेन्ट की समझ है। आप चाहे हाउसवाइफ हो या वर्किंग वूमेन फाइनेंस की समझ आज सबसे जरूरी है।
इन्होंने भी रखे विचार
चर्चा में अरबिंदो ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन चानी त्रिवेदी, पत्रकार डॉ आरती मंडलोई, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ स्वाति भार्गव, सीए किमिशा सोनी, पंजाब ज्वेल्स की फाउंडर अनुभा आनन्द, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीथा गांगुली, एडिशनल डीसीपी सीमा अलावा, शिक्षाविद् दीप्ति मसंद शर्मा, इंटरप्रेन्योर दीपिका उपाध्याय, एडवोकेट दृष्टि रावल, डॉ मीनल उप्रेती, हेल्थकेयर एंड वेलनेस एक्सपर्ट विजयता जैन, फाउंडर ऑफ अस्माकम लाइफ़ यूनिवर्सिटी अर्चना परसाई गहलोत, फाउंडर ऑफ शी इंपायर इंडिया शीतल बदौले, फाउंडर ऑफ ओरेविया वेल्थ रचना घोलप, डॉ दीप्ति जैन, ऑथर गरिमा दुबे, ब्यूटी एजुकेटर उन्नति सिंह, डॉ पल्लवी गुप्ता वाज़े सम्मिलित हुईं। संचालन विनीता घाडगे ने किया।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!