खबर
Top News

शराब कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाने का मामला: इंदौर-भोपाल से दो महिलाओं समेत इतने आरोपी गिरफ्तार; हेड कॉन्स्टेबल ने दी थी धमकाने की सलाह

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 मई 2026, 3:07 pm
शेयर करें:
शराब कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाने का मामला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक शराब कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर एक करोड़ रुपए की उगाही करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इंटेलिजेंस ब्रांच का एक हेड कॉन्स्टेबल भी आरोपियों के संपर्क में था और उसने ही कारोबारी को धमकाकर रकम वसूलने की सलाह दी थी।

शिकायत दर्ज करवाई थी शराब कारोबारी ने
पुलिस के मुताबिक बाणगंगा क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। चौहान ने बताया कि उनकी पहचान द्वारकापुरी निवासी अलका दीक्षित से थी, जो पहले से अवैध शराब तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रही है।

प्रॉपर्टी कारोबार के बहाने बढ़ाया संपर्क
शिकायत के अनुसार अलका ने हितेंद्र की मुलाकात खंडवा निवासी लाखन चौधरी से करवाई थी। लाखन ने खुद को बड़ा निवेशक बताते हुए देवास, धार, खंडवा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी कारोबार में साझेदारी का प्रस्ताव दिया। कारोबारी ने प्रस्ताव ठुकरा दिया तो अलका और लाखन ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

दोबारा संपर्क कर धमकी दी
कुछ समय बाद लाखन ने दोबारा संपर्क कर धमकी दी कि यदि उसने कारोबार में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी नहीं दी तो उसके निजी फोटो और वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने लगातार ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

सुपर कॉरिडोर पर मारपीट, गोली मारने की धमकी
हितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि करीब 20 दिन पहले वह किसी काम से सुपर कॉरिडोर क्षेत्र गए थे। वहां अलका, उसका बेटा जयदीप और लाखन चौधरी पहुंचे। तीनों ने उनके साथ मारपीट की और एक करोड़ रुपए की मांग करते हुए गोली मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो उन्हें समाज में बदनाम कर दिया जाएगा।

40 जवानों की 7 टीमें, आधी रात चला ‘सीक्रेट मिशन’
शिकायत मिलते ही क्राइम ब्रांच सक्रिय हो गई। 17 मई की रात एडिशनल कमिश्नर और तीन डीसीपी की बैठक में आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। पूरे ऑपरेशन को “मिशन सीक्रेट” नाम दिया गया। करीब 40 पुलिस जवानों की 7 अलग-अलग टीमें तैयार की गईं।

एक साथ दी ठिकानों पर दबिश
रात करीब 3 बजे पुलिस ने द्वारकापुरी और पीथमपुर स्थित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। सबसे पहले अलका का बेटा जयदीप पकड़ा गया। बाद में अलका दीक्षित को उसके निर्माणाधीन मकान से गिरफ्तार किया गया। दूसरी टीम ने पीथमपुर से लाखन चौधरी को हिरासत में लिया।

भोपाल में छिपी थी श्वेता
इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मामले की मास्टरमाइंड श्वेता विजय जैन भोपाल में छिपी हुई है। 18 मई की शाम भोपाल की मिनाल रेसीडेंसी से उसे हिरासत में लिया गया और देर रात पूछताछ के लिए इंदौर लाया गया।

2019 के चर्चित हनी ट्रैप केस से जुड़ा नाम
पुलिस के अनुसार श्वेता जैन वही महिला है, जिसका नाम वर्ष 2019 के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में सामने आया था और वह उस केस में सजा भी काट चुकी है। पुलिस को आशंका है कि वह लंबे समय से इसी तरह के संगठित ब्लैकमेलिंग नेटवर्क से जुड़ी रही है।

हेड कॉन्स्टेबल की भूमिका से पुलिस महकमे में हड़कंप
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इंटेलिजेंस ब्रांच में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा लगातार अलका दीक्षित के संपर्क में था। दोनों के बीच हुई चैटिंग और डिजिटल सबूत भी पुलिस को मिले हैं।

फोटो और वीडियो अलका ने विनोद शर्मा को भेजे
पुलिस जांच में सामने आया कि कारोबारी के निजी फोटो और वीडियो अलका ने विनोद शर्मा को भेजे थे। इसके बाद विनोद ने ही अलका को कारोबारी पर दबाव बनाकर रकम वसूलने की सलाह दी थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने राजेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास से विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि विनोद शर्मा पहले क्राइम ब्रांच, चंदन नगर और अन्नपूर्णा थाने में भी पदस्थ रह चुका है।

शराब तस्करी से ड्रग नेटवर्क तक पहुंची अलका
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अलका दीक्षित पर 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले शराब तस्करी से जुड़ी थी और बाद में ड्रग नेटवर्क से भी उसका नाम सामने आया। पुलिस को आशंका है कि आरोपी लंबे समय से लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग और उगाही का धंधा चला रहे थे। फिलहाल क्राइम ब्रांच सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जांच में इस गिरोह से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

संबंधित समाचार

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

2 minutes ago
देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
Top News

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

15 minutes ago
शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 18 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 18 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 18 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 18 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 18 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 18 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 18 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 18 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 18 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 18 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 18 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 19 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 19 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 19 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 19 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 19 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 19 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!